Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
सर्दी का मौसम हर लिहाज से सेहत के लिए अच्छा होता है। यह मौसम जितना सुहाना होता है, उतनी ही पौष्टिकता से भरपूर खाने-पीने की चीजें (Winter diet) उपलब्ध होती हैं। खासकर, हरी और रंग-बिरंगी सब्जियों और फलों की भरमार होती है। ये सब इतने हेल्दी होते हैं कि इनके नियमित सेवन से आप अपनी फिटनेस बढ़ा सकते हैं। जानें, सर्दियों में फिटनेस (winter fitness diet) बढ़ाने के लिए आप क्या-क्या खा सकते हैं…
सर्दियों (Winter diet) में मूली भी खूब मिलती है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए मूली का सेवन करना चाहिए। मूली में मैग्नीशियम, आयरन, कॉपर कैल्शियम और खनिज पदार्थों की मात्रा अधिक होती है। चाइनीज तो शरीर को स्वस्थ रखने के लिए मूली को वरदान से कम नहीं मानते हैं।
जाड़े में विटामिन सी युक्त संतरे खाने से बहुत फायदा मिलता है। इससे शरीर को विषाणुओं और जीवाणुओं से लड़ने की शक्ति मिलती है। संतरे में बहुत कम कैलोरी होती है। इसे खाने से वजन नहीं बढ़ता है। संतरा ही नहीं संतरे का छिलका भी गुणकारी है।
अन्य किसी दूसरे फल और सब्जी से ज्यादा कैरोटीन गाजर में मिलता है। इसमें विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन डी, विटामिन ई और विटामिन के भी आपको अच्छी सेहत दे सकते हैं। सर्दियों में फिटनेस चाहिए तो गाजर का जूस जरूर पिएं।
रात में खाना कैसे और कब खाएं, रात का खाना फिटनेस के लिए क्यों है जरूरी ?
पालक पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है। बेशक इसका स्वाद सबको नहीं भाता, लेकिन सेहत के मामले में पालक से बेहतर कुछ और नहीं। विटामिन के, विटामिन ए और विटामिन सी के साथ इसमें बेहद फायदेमंद एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। पालक खाने से शरीर में आयरन बढ़ता है, जो शरीर में खून बढ़ाता है। इससे ताकत मिलती है।