
... Read More
Written By: Anshumala | Published : September 18, 2018 8:59 PM IST
नाश्ते में अंडा खाने के साथ चाय पीने की आदत ठीक नहीं है। © Shutterstock
सुबह-सुबह एक कप गर्मागर्म चाय मिल जाए, तो मूड फ्रेश हो जाता है। आप ऊर्जा से भरपूर महसूस करते हैं, पर यदि आप नाश्ते में अंडा खाने के साथ ही चाय भी पीते हैं, तो जरा रुक जाएं। चाय के साथ आप जिस भी चीजों का सेवन करना चाहते हैं, उसके पहले यह भी जान लें कि चाय के साथ क्या खाना सही है और क्या नहीं। अंडा, सलाद, ब्रोकली, स्प्राउट्स और सोयाबीन आदि से बने किसी भी खाद्य पदार्थ का चाय के साथ सेवन करना स्वास्थ्यवर्धक नहीं होता है। चाय से साथ अंडे और इन सभी खाद्य पदार्थों का सेवन क्यों नहीं करना चाहिए, जानें इस लेख में- इसे भी पढ़ें- क्या बच्चों को चाय या कॉफी देनी चाहिए, जानें
चाय के साथ अंडा नहीं, पर क्यों?
चाय और आयरन युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें
चाय में टैनिन होता है जो कि आयरन के अवशोषण को बाधित करता है। चाय के साथ आयरन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करना लाभकारी नहीं होता है।
चाय और प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन
चाय के साथ अंडा आदि प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन भी न करें। अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है लेकिन चाय के साथ प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन लाभकारी नहीं होता है। चाय में मौजूद टैनिन प्रोटीन के अवशोषण को रोक लेता है इसलिए चाय के साथ अंडा और अन्य प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन हानिकारक हो सकता है। इसे भी पढ़ें- प्रेगनेंट महिलाएं पिएंगी चुकंदर की चाय, तो होंगे ये फायदे
चाय के साथ हरी सब्जियों का कॉम्बिनेशन
हरी सब्जियां एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं इसलिए इनका सेवन लाभकारी होता है लेकिन बहुत सारी सब्जियां जैसे ब्रोकली, सरसों, सोयाबीन, मूली आदि में पर्याप्त मात्रा में आयरन भी होता है। इन सब्जियों के साथ चाय का सेवन करने से आयरन का संश्लेषण (Synthesis) नहीं हो पाता है और साथ ही पाचन संबंधी समस्याएं भी पैदा हो जाती हैं। तो अब से जब भी चाय पिएं, इन सभी चीजों को चाय के साथ कभी न खाएं।