विटामिन K: ऐसा विटामिन जो हार्ट, हड्डी से लेकर दिमाग तक के लिए जरूरी

हम यहां ऐसे ही एक विटामिन की बात कर रहे हैं जो शरीर के महत्वपूर्ण अंग हार्ट से लेकर दिमाग तक के लिए जरूरी होता है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Published : September 28, 2018 12:39 AM IST

इंसान के शरीर में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो अच्छी सेहत के साथ-साथ कई रोगों से भी बचाते हैं। विटामिन्स का हेल्दी शरीर से सीधा संबंध होता है। अगर इंसान के शरीर में किसी विटामिन की कमी हो जाती है तो न केवल उसका शरीर कमजोर होता है बल्कि उसे कई तरह के रोग भी लग जाते हैं। हम यहां ऐसे ही एक विटामिन की बात कर रहे हैं जो शरीर के महत्वपूर्ण अंग हार्ट से लेकर दिमाग तक के लिए जरूरी होता है। विटामिन के ऐसा ही एक विटामिन है जो हार्ट और हड्डी के हेल्थ के लिए जरूरी होत है तो दिमाग के लिए बहुत जरूरी विटामिन होता है। अगर शरीर में विटामिन के की कमी हो जाए तो हड्डियों के टुटने का खतरा बढ़ जाता है। हार्ट रोग से अगर दूर रहना है तो शरीर में विटामिन के की कमी नहीं आने देना चाहिए। आइए जानते है विटामिन K के बारे में।

विटामिन K की कमी के लक्षण

विटामिन K की कमी के कारण रक्तस्राव में वृद्धि और ऑस्टियोपोरोसिस होने का खतरा बढ़ जाता है। विटामिन K की कमी से नाक और मसूड़ों से खून निकलना, किसी घाव से अधिक रक्तस्त्राव होना, महिलाओं को पीरियड्स के दौरान अधिक ब्लीडिंग होना, मल या यूरिन में खून आना आदि लक्षण दिखते हैं।

विटामिन K क्यों है जरूरी ? 

  1. रक्त के थक्के बनने में मदद करता है: विटामिन K शरीर में रक्त का थक्का बनाने के लिए आवश्यक होता है। रक्त का थक्का बनने के लिए आवश्यक क्रिया में विटामिन K सहयोग करता है। इसकी कमी से रक्त का थक्का नहीं बनता जो की मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।
  2. हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए कैल्शियम बहुत जरुरी होता है। कैल्शियम को विटामिन K अवशोषित कर लेता है जिससे हड्डियां मजबूत होती है। विटामिन K की कमी से हमारा शरीर कैल्शियम को अवशोषित नहीं कर पाता है और इससे हड्डियां कमजोर हो जाती है।
  3. डायबिटीज से बचाने के लिए विटामिन K काफी उपयोगी होता है। विटामिन K खून में इंसुलिन की मात्रा को संतुलित रखता है। विटामिन K और डायबिटीज के बीच कनेक्शन पर किए गए शोध बताते हैं कि विटामिन K सप्लीमेंट लेने से इंसुलिन रेसिटेंस बढ़ता है जिससे शुगर को नियंत्रित रखा जा सकता है।
  4. पीरियड्स में विटामिन K की कमी के कारण बहुत अधिक रक्तस्त्राव होता है। इस समस्या से बचने के लिए इसलिए विटामिन K शरीर के लिए आवश्यक है। इसके अलावा स्तनपान कराने वाली मां के लिए भी विटामिन K बहुत उपयोगी होता है।
  5. दिमाग की रक्षा करता है: विटामिन K में एंटी-इंफ्लेमेंट्री गुण होते हैं जो कि दिमाग में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है और दिमाग के ऊतकों को भी क्षतिग्रस्त होने से बचाता है। यह आवश्यक मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और साथ ही दिमाग को अल्जाइमर जैसी गंभीर बीमारी से भी बचाता है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source