गाय-भैंस के दूध से कई गुना ज्यादा ताकतवर होता है स्प्राउट्स मिल्क, जानें इसके फायदे और नुकसान

Benefits of sprouts milk: आजकल प्लांट बेस्ड मिल्क के प्रति लोकप्रियता काफी तेजी से बढ़ रही है, जिसमें स्प्राउट्स मिल्क भी शामिल है। गाय या भैंस के दूध की बजाय स्प्राउट्स मिल्क का सेवन करने से सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : July 15, 2023 10:52 AM IST

Cow milk vs plant based milk: आपने स्प्राउट्स खाने से सेहत को मिलने वाले लाभों के बारे में तो बहुत सुना होगा। आजकल स्प्राउट्स जैसी हेल्दी फूड व स्नैक्स के प्रति लोगों की लोकप्रियता काफी तेजी से बढ़ी है और इसके पीछे का प्रमुख कारण लाइफस्टाइल खराब होना और अलग-अलग प्रकार की बीमारियां विकसित होना है। वेट लॉस करना हो या मसल गेन करना हो, हर किसी को अपनी डाइट में स्प्राउट्स शामिल करने की सलाह दी जाती है। लेकिन आजकल सिर्फ स्प्राउट्स ही नहीं बल्कि लोग स्प्राउट्स मिल्क को भी अपनी डाइट में शामिल करने लगे हैं। गाय और भैंस का दूध भी कैल्शियम, प्रोटीन और अन्य कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है वहीं स्प्राउट्स मिल्क के भी अपने कई अलग फायदे हैं, जिनके बारे में हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं। वहीं हम आपको यह भी बताएंगे कि स्प्राउट्स मिल्क का सेवन करने से क्या फायदे और नुकसान हो सकते हैं। (Dairy products vs sprouts milk)

काऊ मिल्क या स्प्राउट्स मिल्क

दूध को संपूर्ण पोषण माना गया है और काऊ मिल्क को उसका अच्छा ऑप्शन माना गया है। लेकिन बहुत से ऐसे पोषक तत्व भी होते हैं, जो गाय या भैंस के दूध में नहीं बल्कि प्लांट बेस्ड मिल्क में होते हैं। बात जब प्लांट बेस्ट मिल्क की आती है, तो सबसे पहले सोया मिल्क या फिर आल्मंड मिल्क के ऑप्शन लिए जाते हैं। लेकिन स्प्राउट्स मिल्क भी इसका एक अच्छा ऑप्शन है, जिससे कई अलग-अलग प्रकार के पोषक तत्व शरीर को मिलते हैं।

स्प्राउट्स मिल्क के फायदे

अगर आप गाय या भैंस के दूध की जगह प्लांट बेस्ड मिल्क जैसे स्प्राउट्स मिल्क का सेवन करते हैं तो यह कई अलग-अलग फायदे प्रदान करता है, जिनमें निम्न शामिल हैं -

1. वेट लॉस करने में मदद

अगर आपके शरीर का वजन तेजी से बढ़ता जा रहा है या आप पूरी तरह से मोटापे से ग्रस्त हो चुके है, तो आपके लिए गाय या भैंस के दूध से ज्यादा फायदेमंद स्प्राउट्स मिल्क रहता है। स्प्राउट्स मिल्क में कैलोरी बहुत ही कम मात्रा में होती है, जबकि प्रोटीन व अन्य जरूरी पोषक तत्व अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं।

2. पाचन में सुधार लाए

पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए भी कुछ बातों का ध्यान रखा जा रहा है और इसमें डेयरी प्रोडक्ट्स की जगह प्लांट बेस्ड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना भी शामिल है। कुछ लोगों को लिए दूध व अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स पचाने में काफी समय लगता है, जबकि प्लांट बेस्ड मिल्क का पाचन आसानी से हो जाता है।

3. इम्यूनिटी मजबूत बनाए

अच्छी और मजबूत इम्यूनिटी के लिए भी स्प्राउट्स का सेवन करना काफी अच्छा ऑप्शन है। दाल, साबुत अनाज और चने आदि से बने स्प्राउट्स मिल्क का सेवन करने से शरीर को अन्य जरूरी पोषक तत्व मिलने लगते हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।

स्प्राउट्स मिल्क के साइड इफेक्ट्स

इसका सेवन आपको रोजाना करने करने की बजाय दो या तीन दिन में एक बार करने की सलाह दी जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि स्प्राउट्स मिल्क का रोजाना सेवन करने से कई बार पेट से जुड़ी समस्याएं पैदा हो जाती हैं। इसके अलावा यदि स्प्राउट्स मिल्क को अच्छे से व अन्य सभी बातों का ध्यान रखते हुए तैयार न किया जाए तो इससे संक्रमण आदि होने का खतरा भी बढ़ जाता है। क्योंकि स्प्राउट्स में कई बैक्टीरिया या वायरस हो सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source