
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : January 7, 2026 6:47 AM IST
Avocado Oil
What are the benefits of avocado cooking oil : हम जो भी खाते हैं, उसका असर हमारे मेटाबॉलिक सिस्टम पर पड़ता है, जिसकी वजह से पूरी हेल्थ प्रभावित होती है। वैसे तो लोग बहुत सारी चीजों का नजरअंदाज कर देते हैं या कहें कि किसी का ध्यान ही नहीं जाता, लेकिन ये हमारी सेहत को बेहद खराब करने का काम करती हैं। ऐसी ही एक चीज है तेल, जो खाना बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। जिस तेल का हम खाना बनाने में इस्तेमाल करते हैं, उससे वज़न, दिल की सेहत और सूजन का सीधा संबंध है। दरअसल, कई भारतीय घरों में रिफाइंड वेजिटेबल ऑयल को अभी भी डिफ़ॉल्ट रूप से हल्का या हेल्दी माना जाता है। हालांकि, बढ़ते न्यूट्रिशनल और क्लिनिकल सबूत कुछ और ही बताते हैं। रिसर्च और रिजल्ट बताते हैं कि खाने के तेल को बदलने की जरूरत है।
डॉक्टर्स की मानें, तो जब हेल्दी रहने के लिए पूछा जाता है कि खाने में कौन सा छोटा सा बदलाव सेहत पर बड़ा असर डाल सकता है, तो अपना खाना पकाने वाला तेल बदलने की जरूरत होती है। क्योंकि इससे शरीर में अंदरूनी सूजन आ सकती है, साथ ही यह वजन बढ़ने के लिए भी जिम्मेदार होता है। ऐसे में डॉक्टर्स सलाह देते हैं कि एवोकाडो तेल पर स्विच करने की जरूरत होती है। आइए आपको इसके फायदे बताते हैं-
हार्ट सर्जन बताते हैं कि कई वेजिटेबल ऑयल में ओमेगा-6 फैटी एसिड ज़्यादा होते हैं, जिनका ज़्यादा सेवन करने पर सूजन की समस्या हो सकती है। ऐसे में अगर आप एवोकाडो तेल का इस्तेमाल करते हैं, तो यह मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स से भरपूर होता है। यह ऐसा फैट है, जो हेल्दी माना जाता है। ऐसे में यह रोजाना के लिए खाना बनाने के लिए परफेक्ट है। दऱअसल, ये फैट्स LDL (खराब कोलेस्ट्रॉल) को कम करके और HDL (अच्छे कोलेस्ट्रॉल) को सपोर्ट करते हैं, जिससे कोलेस्ट्रॉल बेहतर होता है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें, तो हालांकि एवोकाडो तेल में कैलोरी ज़्यादा होती है, लेकिन यह लंबे समय तक आपके पेट को भरा रखता है, जिसकी वजह से आपको बार-बार भूख नहीं लगती और आपका वजन मेंटेन रहता है। इसके अलावा, यह ब्लड शुगर लेवल को भी स्थिर रखता है। जिससे यह मेटाबॉलिक डिसऑर्डर वाले लोगों के लिए एक सुरक्षित और ज़्यादा अच्छा विकल्प बन जाता है। रिफाइंड वेजिटेबल तेलों के विपरीत, यह इंसुलिन लेवल को नहीं बढ़ाता है, जिससे यह मोटापा, डायबिटीज या मेटाबॉलिक सिंड्रोम वाले लोगों के लिए फायदेमंद होता है।
अन्य तेलों के मुकाबले, एवोकाडो तेल में एंटी- इंफ्लेमेटरी कंपाउंड्स होते हैं। एवोकाडो तेल विटामिन E और पॉलीफेनोल जैसे प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट्स को बनाए रखता है, जो सिस्टमिक सूजन को कम करने में मदद करते हैं - जो मोटापे से संबंधित दिक्कतों और मेटाबॉलिक डिसफंक्शन का एक मुख्य कारण होता है। बता दें कि पुरानी सूजन मोटापा, जोड़ों के दर्द, PCOS और हृदय रोग के बीच एक आम कड़ी है। सूजन बढ़ाने वाले तेल का सेवन कम करना एक सिंपल लेकिन बहुत अच्छा तरीका है।
एवोकाडो तेल पाचन तंत्र के लिए हल्का होता है और हेल्दी पित्त के बहाव में मदद करता है, जिससे बॉडी फैट को ज़्यादा अच्छे से पचा पाती है और आखिरकार पेट की सेहत बेहतर होती है। इसके अलावा, यह लिवर में फैट को जमने से भी रोकता है, जिससे नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर रोग (NAFLD) का खतरा कम होता है।