रात में जल्दी खाना खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त लाभ, जानिए समय पर भोजन क्यों है जरूरी

रात का डिनर अगर आप जल्दी खा लेते हैं तो बहुत से स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं, जिनमें वजन कम होना और रात में अच्छी नींद आना शामिल है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : June 18, 2023 6:08 PM IST

हर काम समय पर हो तभी वह अच्छा लगता है। इन्हीं कामों में खाना भी शामिल होता है। आपने अक्सर सुना होगा कि आपको अपना रात का भोजन सोने के 2 से 3 घंटे पहले कर लेना चाहिए। इसके पीछे भी एक कारण होता है और सबसे मुख्य कारण पाचन है। अगर आप समय से भोजन करते हैं तो इधर उधर के कामों में आपका शरीर थोड़ी देर तक एक्टिव रहता है जिस वजह से आपका खाना पचना शुरू हो जाता है लेकिन अगर आप बिल्कुल सोने के समय ही डिनर करते हैं तो इससे पाचन ढंग से नहीं हो पाता है और इसके कारण आपका वजन और यहां तक की आपकी रात की नींद भी प्रभावित हो सकती है। आइए जानते हैं रात का भोजन जल्दी करने के कुछ लाभों के बारे में।

रात में जल्दी खाना खाने के लाभ - Benefits of Eating Early Dinner

ज्यादा एनर्जी मिलती है और सुबह के समय फ्रेश महसूस होता है

अगर आप शाम के 6 बजे के करीब डिनर कर लेते हैं तो इससे आपको रात में सोने में मदद मिलती है। आपको अच्छी नींद आती है और नींद पूरी हो पाती है। इससे आपको अगले दिन ज्यादा एनर्जी महसूस होती है और आपको पूरा दिन फ्रेश और ताजा महसूस होता है। इससे आपका दिमाग अच्छे से सोच पाता है।

सम्पूर्ण स्वास्थ्य को मिलता है लाभ

शाम को जल्दी डिनर कर लेने से आपकी पूरी सेहत को ही कई सारे लाभ मिल सकते हैं जैसे इससे आपके शरीर में मेलाटोनिन रिलीज होने लगता है जोकि एक स्लीप हार्मोन होता है। यह आपको अच्छी नींद आने में मदद करता है। इससे इन्सुलिन भी रिलीज होता है जिससे कोर्टिसोल लेवल कम होता है जोकि एक स्ट्रेस हार्मोन होता है। इससे पाचन में शरीर को और अधिक लाभ मिलता है।

नींद अच्छी आती है

कोर्टिसोल और मेलाटोनिन एक दूसरे के पूरक होते हैं। जब आप रात में जल्दी डिनर कर लेते हैं तो रात में 10 बजे के बाद और 2 बजे से पहले शरीर में मेलाटोनिन लेवल रिलीज होने का शीर्ष बिंदु होता है। इससे शरीर के सभी एंजाइम को रिपेयर होने में भी मदद मिलती है। इससे आपको अगले दिन एनर्जेटिक महसूस होने में मदद मिलेगी और साथ ही रिफ्रेश भी महसूस होगा।

आपको अच्छा इंसान बनने में मदद मिलती है

जब आपको अच्छी नींद मिलती है तो आपके दिमाग के एक हिस्से जिसका नाम प्रीफ्रंटल कॉर्टेक्स होता है को लाभ मिलता है। यह भाग दिमाग की लॉजिकल थिंकिंग के लिए उत्तरदाई होता है। इसके कारण आप अच्छा सोच पाते हैं, अच्छे विचार ले पाते हैं और आपकी मानसिक सेहत में भी काफी सुधार देखने को मिलता है जो आपको एक अच्छा इंसान बनने में मदद करती है।

यह लाभ भी आपको मिल सकते हैं

समय से डिनर करने पर आपको कुछ और लाभ भी मिल सकते हैं जैसे इससे आपका शरीर पूरी तरह से रिलैक्स हो जाता है और आपको पूरा रेस्ट मिल जाता है। इस कारण आपको बाहर की चीजें खाने की क्रेविंग बंद हो जाती हैं या फिर बहुत ही कम हो जाती है। आपको पेट में काफी राहत मिलती है और फ्लैट बैली का आनंद आप ले सकते हैं। आप पहले के मुकाबले काफी प्रोडक्टिव महसूस करते हैं और बहुत ज्यादा खुश भी रहते हैं।

निष्कर्ष: यह सारे लाभ प्राप्त करने के लिए आपको कोई मेहनत करने की भी जरूरत नहीं है केवल आप अपने डिनर के टाइम को थोड़ा जल्दी कर लें और इस रूटीन को फिक्स रखें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source