मानसून में गुनगुना पानी क्यों पीना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

Warm Water for Monsoon: गुनगुना पानी सेहत के लिए सही रहता है। वैसे तो आप हर मौसम में गुनगुना पानी पी सकते हैं। लेकिन, मानसून में गुनगुना पानी पीना ज्यादा फायदेमंद होता है।

मानसून में गुनगुना पानी क्यों पीना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से
VerifiedVERIFIED By: Dr. Sugeeta Mutreja

Written by Anju Rawat |Published : August 28, 2025 5:32 PM IST

Warm Water Benefits in Hindi:  जब भी सर्दी-जुकाम या खांसी होती है, तो हर कोई गुनगुना पानी पीने की सलाह देता है। गुनगुना पानी गले को साफ करता है और बलगन को साफ करने में मदद करता है। मानसून में ज्यादातर लोग मौसमी बीमारियों से जूझते हैं। इस मौसम में सर्दी-जुकाम, खांसी, गले में खराश जैसी समस्याएं होने लगती हैं। गुनगुना पानी पीने से इन समस्याओं में आराम मिल सकता है। इसके अलावा भी कई ऐसे कारण हैं, जिनकी वजह से मानसून में गुनगुना पानी पीना चाहिए। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन सुगीता मुटरेजा से जानते हैं इसके बारे में- 

मानसून में गुनगुना पानी पीने के फायदे

श्वसन-तंत्र के लिए फायदेमंद

मानसून में श्वसन-तंत्र या फेफड़ों से जुड़ी बीमारियां ज्यादा होती है। इसलिए इस मौसम में आपको गुनगुने पानी का ही सेवन करना चाहिए। गुनगुना पानी छाती, फेफड़ों और गले को साफ करता है। गुनगुना पानी पीने से बलगम आसानी से बाहर निकल जाता है। इससे सांस लेने में आसानी होती है। गुनगुने पानी पीने से सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी समस्याओं में भी आराम मिलता है।

पाचन को बेहतर बनाए

मानसून में पाचन से जुड़ी समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है। इसलिए गुनगुना पानी पीना फायदेमंद होता है। गुनगुना पानी पीने से पाचन-तंत्र सक्रिया होता है। इससे भोजन को पचाने में भी मदद मिलती है। गुनगुना पानी पीने से गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं में भी आराम मिलता है।

Also Read

More News

इंफेक्शन से बचाए

मानसून में वायरस और बैक्टीरिया ज्यादा पनपने हैं, जिससे इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में गुनगुना पानी पिया जा सकता है। गुनगुना पानी पीने से बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने की शक्ति बढ़ती है। इससे प्रतिरक्षा प्रणाली बेहतर होती है। 

शरीर को डिटॉक्स करे

मानसून में शरीर को डिटॉक्स करने के लिए भी आप गुनगुना पानी पी सकते हैं। इस पानी को पीने से शरीर में मौजूद सभी विषाक्त पदार्थ आसानी से निकल जाते हैं। इससे बॉडी डिटॉक्स होती है और स्किन पर भी इसका असर देखने को मिलता है।

TRENDING NOW

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

गुनगुने पानी में क्या डालकर पिएं?

आप गुनगुने पानी में नींबू का रस या शहद मिलाकर पी सकते हैं। इससे वेट लॉस में भी काफी मदद मिलेगी।

गुनगुना पानी पीने से क्या फायदा होता है?

गुनगुना पानी बेहद फायदेमंद होता है। स्वस्थ रहने के लिए आप मानसून और सर्दियों में गुनगुने पानी का ही सेवन करना चाहिए।

गुनगुना पानी कब पीना चाहिए?

आप रोज सुबह खाली पेट गुनगुने पानी का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, आप खाना खाने के आधा घंटे पहले भी गुनगुना पानी पी सकते हैं।