Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

डिनर में सलाद और सूप का सेवन क्यों नहीं करना चाहिए

सलाद खाने का सही नियम अगर पालन नहीं करते हैं, तो यह हेल्थ के लिए नुकसान पहुंचा सकती है. सलाद का सेवन खाना खाते समय करने से बचना चाहिए. बेहतर पाचन और मेटाबॉलिक रेट अच्छा रखने के लिए रात में सलाद नहीं खाना चाहिए.

डिनर में सलाद और सूप का सेवन क्यों नहीं करना चाहिए
डिनर में सलाद और सूप का सेवन क्यों नहीं करना चाहिए.

Written by akhilesh dwivedi |Updated : October 1, 2019 6:08 PM IST

हेल्दी लाइफ के लिए हेल्दी डाइट जरूरी है, यह बात हम सभी जानते हैं. हेल्थ टिप्स में हम अक्सर पढ़ते रहते हैं कि सलाद का सेवन अधिक से अधिक करना चाहिए. लेकिन डाइट एक्सपर्ट्स मानते हैं कि भारत में सलाद और सूप का सेवन बहुत ही गलत तरीके से किया जाता है. कुछ लोग रात में हल्का खाना खाने के नाम पर सलाद और सूप ही लेते हैं. इस पर कई प्रसिद्ध डाइट एक्सपर्ट्स अपने कमेंट दे चुके/चुकी हैं. डाइट प्लान बनाते समय भी सलाद को भोजन के साथ नहीं जोड़ा जाता है. सलाद को हमेशा खाने के पहले या खाने के कुछ घंटों बाद खाने की सलाह दी जाती है.

डिनर में सलाद और सूप क्यों नहीं खाना चाहिए 

Why should not eat salad and soup at dinner diet in hindi

डाइट एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अगर आप रात में डिनर की जगह सिर्फ सलाद और सूप ले रहे हैं, तो यह आपको जीते जी मारने का काम करता है. अगर आप हल्का और हेल्दी खाना रात में खाना चाहते हैं, तो रात में आपको दाल-चावल खाना चाहिए.

Also Read

More News

सलाद कब खाना चाहिए

सूप और सलाद का सेवन हमेशा खाना खाने के एक घंटे पहले खाना ज्यादा फायदेमंद होता है. डॉक्टर और डाइट एक्सपर्ट्स मानते हैं कि सलाद में उपयोग किये जाने वाले फूड में पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जो इंसान के पाचन तंत्र पर बुरा प्रभाव डालती है.

कई वर्षों तक लगातार भोजन के साथ सलाद का सेवन फैटी लिवर और खराब पाचन का कारण बनता है. इसकी वजह से मेटाबॉलिक रेट कम होने लगता है और इंसान मोटापा और डायबिटीज का शिकार होने लगता है.

सलाद खाने के नियम

टमाटर और प्याज का सलाद भारत में सबसे ज्यादा खाया जाता है. टमाटर और प्याज का सलाद तो लोग खाते ही हैं साथ में खीरा भी खाते हैं. ऐसे में भोजन पचाने कि शक्ति कमजोर होने लगती है.

सलाद खाने के नियम के बारे में अगर आप सतर्क रहें तो कई बीमारियों से बच सकते हैं. सलाद हमेशा खाना खाने के एक घंटे पहले खाने से ज्यादा फायदा देती है. अगर आप ऐसा नहीं कर सकते हैं, खाना खाने के 2 से 3 घंटे बाद भी सलाद खा सकते हैं.

सलाद के ये 15 फायदे जानते हैं आप ?

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

हेल्दी रेसिपी: मिक्सड वेजिटेबल सूप.

About the Author

... Read More