Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

दुनियाभर में सुपर फूड के तौर पर मशहूर हो रहा है मनुका हनी, जानिए क्या है इसमें खास

Manuka Honey Benefits: मनुका हनी मूल रूप से न्यूजीलैंड में पाया जाता है। यह मनुका पेड़ के रस से बनता है, इसलिए इसका नाम मनुका हनी रखा गया है।

दुनियाभर में सुपर फूड के तौर पर मशहूर हो रहा है मनुका हनी, जानिए क्या है इसमें खास

Written by Atul Modi |Published : April 8, 2024 1:31 PM IST

शहद हमारी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इसे सदियों से भारतीय आयुर्वेदिक चिकित्सा में महत्वपूर्ण औषधि के तौर पर काम में लिया जा रहा है। भारत में 300 से ज्यादा प्रकार के शहद मिलते हैं। वहीं दुनियाभर में 800 से भी ज्यादा तरह के शहद हैं। इन सभी का रंग, स्वाद और गुण अलग अलग होते हैं। लेकिन इन सबसे बीच एक शहद ऐसा भी है जो सुपर फूड के रूप में उभरा है और वो है 'मनुका हनी'। मनुका हनी मूल रूप से न्यूजीलैंड में पाया जाता है। यह मनुका पेड़ के रस से बनता है, इसलिए इसका नाम मनुका हनी (Manuka Honey) रखा गया है। ये शहद गुणों का पावर हाउस है। इसे खाने से कई हेल्थ बेनिफिट्स भी होते हैं।

इसलिए सुपरफूड बना मनुका हनी

मनुका हनी एक मोनोफ्लोरल शहद है। इसमें शक्तिशाली एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं। यह आपकी स्किन के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है। कैंसर से लड़ने से लेकर हार्ट को हेल्दी रखने तक यह शहद आपकी सेहत के लिए बेहतरीन सुपर फूड है। इसमें कई अन्य गुण भी हैं।

1. शक्तिशाली एंटीबैक्टीरियल गुण

मनुका हनी में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। इसमें मेथिलग्लियोक्सल नामक एक यौगिक होता है जो कई प्रकार के बैक्टीरिया को खत्म में प्रभावी होता है। खासतौर पर यह स्टैफिलोकोकस ऑरियस और एस्चेरिचिया कोलाई जैसे बैक्टीरिया का खात्मा करता है। यह घावों को ठीक करने और इंफेक्शन को रोकने में मदद कर सकता है। यह शहद ओरल हेल्थ के लिए भी अच्छा माना जाता है।

2. एंटीऑक्सीडेंट गुण

मनुका हनी में फ्लेवोनोइड्स और फेनोलिक जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। मुक्त कण कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट कोशिकाओं को समय से पहले बूढ़ा नहीं होने देते हैं। ये कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से भी आपका बचाव करते हैं। हार्ट को हेल्दी रखने का काम भी ये बखूबी करते हैं।

3. बढ़ाता है इम्यूनिटी सिस्टम

मनुका हनी का नियमित सेवन करने से आपका इम्यून सिस्टम बूस्ट होता है। इसके एंटी बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण बीमारियों से लड़ने में शरीर की मदद करते हैं। जिससे आप कई बीमारियों से नेचुरल तरीके से दूर रहते हैं और शरीर की स्ट्रेंथ बनी रहती है।

4. सुधरता है पाचन तंत्र

डाइजेशन संबंधी समस्याओं से आजकल अधिकांश लोग परेशान रहते हैं। ऐसे में मनुका शहद आपके काम आ सकता है। मनुका हनी में प्रोबायोटिक्स होते हैं जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं। प्रोबायोटिक्स अच्छे बैक्टीरिया होते हैं जो पाचन में सुधार करते हैं। साथ ही इम्यूनिटी भी बढ़ाते हैं। इसके एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण यह गैस्ट्राइटिस और एसिड रिफ्लक्स जैसे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल परेशानियों को भी कम करता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

5. स्किन के लिए अच्छा

मनुका हनी आपकी स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके नियमित सेवन से आप एक्ने, पिंपल्स, एक्जिमा जैसी स्किन डिजीज से बच सकते हैं। अपने एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण मनुका हनी इन सभी स्किन प्रॉब्लम को सॉल्व करता है। यह स्किन की सूजन का कम करने के साथ ही डैड स्किन सेल्स को फिर से रिपेयर करता है। इससे आपका स्किन कॉम्प्लेक्शन भी ब्राइट होता है।

About the Author

... Read More