
आशु कुमार दास
आशु कुमार दास एक अनुभवी हेल्थ कंटेंट स्पेशलिस्ट हैं। इन्हें हेल्थ कंटेंट राइटर के तौर पर काम करते हुए 6 ... Read More
Medically Verified By: Dr Ashis Acharya
विटामिन C शरीर खुद नहीं बना पाता है।
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर विटामिन और मिनरल्स की जरूरत को नजरअंदाज कर देते हैं। इन्हीं में से एक है विटामिन C। विटामिन C शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है। अक्सर लोगों को यह लगता है कि विटामिन C सिर्फ इम्यूनिटी बढ़ाने वाला विटामिन है लेकिन ऐसा नहीं है। विटामिन C त्वचा, हड्डियों, ब्लड सेल्स और घाव भरने जैसी कई जरूरी चीजों में भी मदद करता है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की रिपोर्ट बताती है कि एक इंसान का शरीर खुद विटामिन C नहीं बना सकता है, इसलिए इस विटामिन की पूर्ति के लिए सही खानपान बहुत जरूरी है। विटामिन C हमारे शरीर के लिए क्यों जरूरी है और इसकी विटामिन कमी से क्या हो सकता है, आज इस लेख में इसी के बारे में बात करेंगे।
विटामिन C एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है। यह शरीर की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करता है। साथ ही यह कोलेजन (Collagen) बनाने में भी अहम भूमिका निभाता है। विटामिन C त्वचा, हड्डियों, मसूड़ों, लिगामेंट्स और ब्लड सेल्स को मजबूत बनाए रखने के लिए जरूरी होता है। हार्वर्ड हेल्थ की रिपोर्ट बताती है कि विटामिन C शरीर में आयरन के अवशोषण को भी बेहतर बनाता है।
विटामिन C त्वचा और बालों के लिए भी जरूरी होता है।
दिल्ली के गंगाराम अस्पताल के डॉ. आशीष आचार्य कहते हैं कि अगर लंबे समय तक शरीर में विटामिन C की कमी बनी रहे तो कई तरह की बीमारियों को जन्म दे सकता है। खास बात यह है कि Vitamin C की कमी होने पर शुरुआत में इसके लक्षण सामान्य लगते हैं, लेकिन समय रहते ध्यान न दिया जाए तो परेशानी बढ़ सकती है।
डॉ. आशीष आचार्य कहते हैं कि हमारे देश में जब कभी भी विटामिन की कमी की बात आती है तो अक्सर लोग सप्लीमेंट खाने की बात कहते हैं। लेकिन विटामिन C की कमी को पूरा करने के लिए बाजार में मिलने वाले सप्लीमेंट की जरूरत नहीं होती है। हमारे पास कई ऐसे फल और सब्जियां हैं, जिन्हें रोजाना की डाइट में शामिल किया जाए तो इससे विटामिन C की कमी को पूरा किया जा सकता है। आइए आगे जानते हैं इसके बारे में-
विटामिन C हम सबके लिए बहुत जरूरी है। इसलिए रोजाना अपने खाने में विटामिन C से भरपूर फल और सब्जियां शामिल करें।
Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य स्वास्थ्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। अगर आपको विटामिन C की कमी के लक्षण महसूस हो रहे हैं तो इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट से बात करें।