आजकल क्यों ट्रेंड में है वीगन डाइट? वेट लॉस के लिए सबसे बेस्ट लेकिन क्या इसके नुकसान जानते हैं आप?

Vegan Diet Kya Hai: वजन कम करने के अलग-अलग तरीके अपनाए जाते हैं, जिनमें से वीगन डाइट फॉलो करना भी एक है और आजकल यह तरीका काफी ट्रेंड में है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : March 26, 2026 2:40 PM IST

What is Vegan Diet in Hindi: डाइट को लेकर हर कोई परेशान है, जहां एक तरफ, मोटापा तेजी से बढ़ रहा है तो वहीं, दूसरी तरफ उम्र तेजी से घट रही है। ऐसे में युवाओं से लेकर अन्य उम्र वर्ग के लोग भी ऐसी डाइट प्लान खोजने में लगे हैं, जो उनके जीवन को सही पटरी पर ला सकें। इसी बीच वीगन डाइट काफी चर्चा में है यानी पूरी तरह से प्लांट बेस्ड डाइट, फिटनेस और हेल्थ के शौकीनों के बीच आजकल काफी लोकप्रिय होता जा रहा है। युवाओं के बीच आपको यह ट्रेंड सबसे ज्यादा सुनने को मिलेगा। अगर आप इस डाइट के बारे में नहीं जानते हैं तो हम आपको बता दें कि इसमें मीट, अंडा, डेयरी या किसी भी पशु उत्पाद का सेवन नहीं किया जाता है। वहीं कई लोगों का मानना है कि यह न सिर्फ वेट लॉस में मददगार है, बल्कि स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए फायदेमंद भी साबित हो सकती है, लेकिन हर डाइट की तरह इसके भी फायदे और नुकसान हैं, जिसके बारे में आपको सबसे पहले जान लेना चाहिए।

वेट लॉस में मददगार

लोगों के मन में अक्सर ये सवाल आता है कि वजन कम करने के लिए क्या खाएं? और तब जवाब आता है वीगन डाइट, जिसमें आप फल, सब्जियां, दालें और साबुत अनाज को शामिल करते हैं। इन सभी चीजों में कैलोरी कम और फाइबर अधिक होता है। फाइबर की अधिकता पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराती है, जिससे बेवजह खाना खाने की आदत पर खत्म हो जाती है। इसके अलावा, उच्च वसा वाले मीट और डेयरी उत्पाद न खाने से कैलोरी इनटेक कम होता है और मोटापा नहीं बढ़ता है।

हृदय स्वस्थ रहेगा

वीगन डाइट पौधों पर आधारित है। इस डाइट में सैचुरेटेड फैट कम होता है। इसलिए इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर नहीं बढ़ता साथ ही नियंत्रित भी रहता है। वीगन डाइट लेने वालों में हृदय रोग का जोखिम भी काफी कम होता है, जिससे हृदय को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। खासतौर पर हार्ट के मरीजों के लिए इसे इसलिए काफी अच्छा विकल्प माना गया है, क्योंकि इसमें हार्ट को हेल्दी रखने वाले पोषक तत्व भी पाए जाते हैं।

पोषक तत्वों की कमी का खतरा

अब हम यह जान चुके हैं कि वीगन डाइट में मीट, अंडा व डेयरी प्रोडक्ट शामिल नहीं होते हैं। लेकिन डाइट में इनका न होना यानी शरीर में कुछ पोषक तत्वों की कमी, जैसे कि प्रोटीन, विटामिन बी12, आयरन, जिंक और ओमेगा-3 फैटी एसिड आदि। अगर इन तत्वों की शरीर में सही मात्रा नहीं होती है, तो आप आपको थकान, बालों का झड़ना और मांसपेशियों में कमजोरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

हड्डियों पर गहरा असर

वीगन डाइट में डेयरी उत्पाद भी शामिल नहीं होते हैं, जो कैल्शियम का मुख्य स्रोत है। कैल्शियम हमारी हड्डियों के लिए जरूरी है। ऐसे में यदि इसे पर्याप्त मात्रा में डाइट के जरिए न लिया जाए तो हड्डियों की मजबूती पर नकारात्मक असर हो सकता है वह भी बहुत गहरा। साथ ही जब आप लंबे समय तक शरीर को आवश्यक तत्व नहीं देते हैं तो इससे शरीर की ऊर्जा पर असर पड़ता है, जिसके चलते आपको कमजोरी महसूस हो सकती है। यानी की वीगन डाइट वेट लॉस, हृदय स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए फायदेमंद है, लेकिन इसके लिए सही योजना होना जरूरी है और साथ ही एक्सपर्ट्स से सलाह भी जरूरी है ताकि जरूरत पड़ने पर आपको सप्लीमेंट्स आदि दिए जा सकें।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।