... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : May 4, 2019 2:28 PM IST
जंक फूड खाना छोड़ना आखिर क्यों है मुश्किल, जानें इस अध्ययन में। © Shutterstock.
आज बड़े हों या बच्चे सभी बड़े चाव से जंक फूड खाना पसंद करते हैं। जंक फूड के नुकसान सेहत पर कितने हैं, ये जानने के बाद भी लोग जंक फूड खाना नहीं छोड़ते। कुछ लोग तो कई बार ठान भी लेते हैं कि अब जंक फूड कभी नहीं खाना, लेकिन फिर भी प्लेट में यह जगह बना ही लेता है। आखिर, क्यों हम जंक फूड खाने की लत से पीछा नहीं छुड़ा पाते हैं? क्या कभी गौर किया है इस बात पर? यदि हाल ही में हुए एक अध्ययन की मानें, तो पेस्ट्री, फ्रेंच फ्राइज और पिज्जा जैसे जंक फूड अत्याधिक व्यसनकारी (Addictive) होते हैं। इसकी लत मादक पदार्थों जैसी ही होती है। यह बताता है कि जैसे ही हम स्वस्थ खाना खाने का संकल्प लेते हैं, वैसे ही हमारे अंदर जंक फूड खाने की तत्काल इच्छा जाग जाती है।
यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन के वैज्ञानिकों द्वारा किए गए अध्ययन में दावा किया गया कि कम जंक फूड खाने से लोग उदास, थका हुआ महसूस करते हैं। उनकी भूख बढ़ जाती है। वैज्ञानिकों ने लोगों के बीच शारीरिक और मनोवैज्ञानिक लक्षणों को आंकने के लिए एक सेल्फ-रिपोर्ट टूल तैयार किया। उसके बाद 231 व्यस्कों से पूछा गया कि उन्हें पिछले साल प्रोसेस्ड फूड की मात्रा घटाने के बाद कैसा महसूस हुआ।
इसे भी पढ़ेंः अधिक खाएंगे जंक फूड, तो हो सकते हैं गंभीर परिणाम
अध्ययन में देखा गया कि लोगों में जंक फूड छोड़ने के बाद शुरुआती दो से पांच दिनों के दौरान सबसे बुरे प्रभाव दिखाई दिए। नकरात्मक प्रभाव जाने में थोड़ा वक्त लग सकता है जैसा कि मादक पदार्थों की लत छोड़ने के साथ होता है। शोधकर्ताओं ने कहा कि उन लोगों में नकरात्मक प्रभाव और गंभीर हो गए, जिन्होंने अपनी बढ़ती भूख के कारण अपनी पुरानी खाने की गंदी आदतों की और लौटने का फैसला किया। अगर आप भी जंक और प्रोसेस्ड फूड को ना कहने के अपने वादे से खुद को जूझता हुआ महसूस कर रहे हैं तो आश्चर्यचकित न हों, क्योंकि आप अकेले नहीं हैं। आपके शरीर को इन बदलावों को स्वीकारने में थोड़ा वक्त लग सकता है इसलिए अपने आप को प्रेरित करते रहिए कि आप आगे से जंक फूड का सेवन करना कम कर देंगे।