
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : February 2, 2026 6:17 PM IST
Side Effects of Drinking Tea Empty Stomach in Hindi: सुबह की शुरुआत एक गरमा-गरम चाय से हो जाए, तो जैसे पूरा दिन मुस्कुरा उठता है। हमारे देश में चाय सिर्फ एक पेय नहीं, बल्कि सुबह की पहली आदत है। बिना चाय के दिन अधूरा सा लगता है, जैसे ऊर्जा और ताज़गी दोनों ही बाकी रह गई हों। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुबह-सुबह खाली पेट चाय पीना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है? कई तरह के अध्ययनों के बाद यह बात सामने आई है कि खाली पेट चाय पीना सेहत के लिए नुकसानदायक है। डॉक्टरों और न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स के अनुसार, खाली पेट चाय पीने की आदत पाचन तंत्र से लेकर मानसिक स्वास्थ्य तक पर बुरा असर डाल सकती है। तो क्या आप भी सुबह उठते ही सबसे पहले चाय पीते हैं? अगर हां तो आपको इससे होने वाले नुकसानों के बारे में जान लेना चाहिए।
अध्ययन बताते हैं कि खाली पेट चाय पीने से पेट में एसिड का स्टार बढ़ जाता है। अध्ययन में सामने आया है कि चाय में मौजूद कैफीन और टैनिन पेट की अंदरूनी परत को नुकसान पहुंचा सकते हैं, जिससे गैस, एसिडिटी, जलन और अपच की समस्या हो सकती है। ऐसे में जब आप लंबे समय तक चाय का सेवन सुबह-सुबह खाली पेट करते रहते हैं तो आपको पेट से जुड़ी बीमारियां होने की संभावना कई गुना अधिक बढ़ जाती है।
हम आपको बता दे की चाय में मौजूद टिनेंट शरीर में आयरन के अवशोषण की क्षमता को प्रभावित करता है। अध्ययनों में यह सामने आया है कि जो लोग सुबह खाली पेट चाय पीते हैं उनमें आयरन का अवशोषण काफी कम होता है, खासकर भोजन से मिलने वाले आयरन का अवशोषण। इससे कमजोरी, थकान और चक्कर आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं, खासकर महिलाओं में।
कई लोगों में खाली पेट चाय पीने से घबराहट और सर दर्द जैसे समस्याएं भी देखने को मिलती हैं। खाली पेट चाय पीने से कैफीन सीधे ब्लडस्ट्रीम में पहुंचता है, जिससे दिल की धड़कन तेज हो जाती है, यही कारण है कि कुछ लोगों को घबराहट और सर दर्द जैसे समस्या देखने को मिलतीहै। अगर आप पहले से ही स्ट्रेस या माइग्रेन की समस्या से जूझ रहे हैं, तो यह आदत आपकी परेशानी बढ़ा सकती है। इसलिए सुबह-सुबह खाली पेट चाय का सेवन करना बंद कर दीजिए।
यह बात तो आप जानते ही होंगे कि चाय और कॉफी आपके दांतों पर बुरा असर डालती है जिससे वह पीले दिखने लगते हैं। लेकिन ये आप नहीं जानती हैं कि सुबह खाली पेट चाय पीने से मुंह में बदबू और दांतों कमजोर होने की समस्या हो सकती है। चाय में मौजूद एसिड और रंगत दांतों की एनामेल को कमजोर कर सकती है, जिससे दांतों की सेहत प्रभावित होती है। इसलिए आपको चाय और कॉफी का सेवन कभी भी खाली पेट नहीं करना चाहिए।
अब आप सोच रहे होंगे कि चाय नहीं पियेंगे तो सुबह-सुबह क्या पंगे जिस दिन की शुरुआत खुशनुमा ही रहे बिल्कुल चाय के सेवन से जैसे रहती है। तो हम आपको बता दे कि सुबह उठते ही पहले गुनगुना पानी पिएं, हल्का नाश्ता करें या फल खाएं। इसके 30–45 मिनट बाद चाय पीना ज्यादा सुरक्षित और फायदेमंद माना जाता है।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।