Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
जबकि गाय का दूध पतला होता है और भैंस का दूध गाढ़ा होता है फिर भी गाय का दूध दुनिया भर में स्वास्थ्यवर्धक पेय है। यह प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी और विटामिन B12 जैसे पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत होता है। यह पोषक तत्व हमारे समग्र स्वास्थ्य के लिए बेहद आवश्यक है। गाय के दूध से मिलने वाले पोषण और समस्त लाभों के कारण इसे भैंस के दूध का एक अच्छा विकल्प माना जा सकता है। अगर आप इस बात को लेकर सोच में है तो यहां हम आपको बताएंगे कि आपके लिए कौन सा दूध बेहतर हो सकता है।
गाय का दूध संतुलित पोषण संरचना के कारण भैंस के दूध की तुलना में अधिक स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है। इसमें प्रोटीन, वसा और कार्बोहाइड्रेट का संतुलित अनुपात होता है और गाय के दूध में भैंस के दूध की तुलना में वसा भी कम होती है जिससे यह आपके लिए एक अच्छा स्वस्थ विकल्प बन जाता है।
गाय के दूध में भैंस के दूध की तुलना में कम कोलेस्ट्रॉल होता है। हाई कोलेस्ट्रॉल से हृदय संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल वाले लोगों को भैंस के दूध की बजाए गाय के दूध का सेवन करना चाहिए।
गाय के दूध में भैंस के दूध की तुलना में विटामिन ए की मात्रा अधिक होती है जो अच्छी दृष्टि, हड्डियों के विकास और स्वस्थ इम्यूनिटी सिस्टम के लिए जरूरी है।
गाय का दूध भैंस के दूध की तुलना में पचाने में आसान होता है। गाय के दूध में मौजूद वसा ग्लोब्युल्स आकार में छोटे होते हैं, जो पाचन में मदद करते हैं। लेकिन भैंस के दूध में वसा ग्लोब्युल्स बड़े होते हैं, जिससे इसे पचाना कठिन हो जाता है।
गाय के दूध में कैलोरी की मात्रा भैंस के दूध की तुलना में कम होती है जो स्वस्थ वजन बनाए रखने वाले लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है।
आमतौर पर भैंस का दूध गाय के दूध से महंगा होता है। गाय का दूध सस्ता होने के कारण यह लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
गाय का दूध भैंस के दूध की तुलना में कम एलर्जी पैदा करता है। जिन लोगों को दूध से एलर्जी होती है उन्हें प्रोटीन और वसा में अंतर के कारण भैंस के दूध की तुलना में गाय के दूध का सेवन करने से कम गंभीर लक्षणों का अनुभव हो सकता है।
गाय का दूध भैंस की दूध की तुलना में अधिक डेयरी उत्पादों का निर्माण कर सकता है। आमतौर पर गाय के दूध का उपयोग पनीर, दही, मक्खन और आइसक्रीम जैसे उत्पादों के लिए किया जाता है। गाय के दूध से बने उत्पाद विशिष्ट डाइट वाले लोगों के लिए भी अच्छा विकल्प प्रदान करता है।