... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : February 17, 2019 9:17 PM IST
आप ज्यादातर देखते होंगे की जो भी जंक फूड होते हैं वो अक्सर आलू जैसे कार्बोहाइड्रेट से भरपूर पदार्थों से बनते हैं। कार्बोहाइड्रेट के प्रति इंसान का लगाव इतना क्यों होता है ? इस बारे में कभी आपने सोचा क्या ? नहीं सोचा होगा। आइए आज हम आपको बताते हैं इसके मुख्य कारण पीछे क्या राज है। ©Shutterstock.
चिप्स हो या जंक फूड इसे खाने को लेकर तमाम तरह की सलाह के बावजूद हर कोई खाना चाहता है। आपने कभी सोचा कि ऐसा क्यों होता है कि इंसान जानते हुए भी इसे खाने के लिए परेशान होता है या यू कहें कि खाने का मन करता ही रहता है।
आप ज्यादातर देखते होंगे की जो भी जंक फूड होते हैं वो अक्सर आलू जैसे कार्बोहाइड्रेट से भरपूर पदार्थों से बनते हैं। कार्बोहाइड्रेट के प्रति इंसान का लगाव इतना क्यों होता है ? इस बारे में कभी आपने सोचा क्या ? नहीं सोचा होगा। आइए आज हम आपको बताते हैं इसके मुख्य कारण पीछे क्या राज है।
डायबिटीज के मरीजों को रात में भोजन के बाद 15 मिनट करना चाहिए यह काम।
नेचर से मिलने वाले सभी खाद्य पदार्थों में ऐसा कोई खाद्य पदार्थ नहीं जिसमें फैट और कार्बोहाइड्रेट भरपूर होता हो। अब आप इसे ऐसे समझों कि अनाज में जैसे गेहु, धान, आलू में कार्बोहाइड्रेट तो बहुत है लेकिन फैट बहुत कम है।
वहीं बीज वाले खाद्य पदार्थों में फैट की मात्रा बहुत ज्यादा होती है तो कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बहुत कम होती है। नेचर ने सिर्फ एक ही ऐसे आहार को ऐसा बनाया है जिसमें दोनों चीजों का समान अनुपात होता है। और वह है मां का दूध। मां के दूध में कार्बोहाइड्रेट भी होता है और पर्याप्त मात्रा में फैट भी होता है।
टाइप 2 डायबिटीज और सफेद चावल का क्या सम्बंध है ?
जर्मनी में हुए एक रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ था कि मां के दूध में मौजूद फैट और कार्बोहाइड्रेट की आदत बच्चे को बचपन में ही लग जाती है। इस आदत को बच्चा अपने दिमाग में सुरक्षित कर लेता है।
बच्चा बड़ा होने के बाद भी इस बात को नहीं भूल पाता कि कार्बोहाइड्रेट और फैट का उपयोग उसके लिए अच्छा है। क्यों कि बच्चे को बचपन में ही इस बात का पता चल जाता है कि तेजी से पोषण और विकास के लिए फैट और कार्बोहाइड्रेट का सेवन फायदेमंद है।
टाइप 2 डायबिटीज से रहना है दूर तो डायट में शामिल करें ये 5 सुपर फूड।
जब इंसान बड़ा होता है तो चिप्स या जंक फूड खाते ही उस एहसास को फिर से पाता है कि यह तो फैट और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर है और उसे देखते ही दिमाग उसे कहने लगता है कि खा लेते हैं। क्योंकि दिमाग इस तरह के खाद्य पदार्थों को पोषण देने वाली श्रेणी में स्टोर कर देता है। दिमाग को लगता है कि यह भी मां के दूध की तरह ही पोषण देने वाला पदार्थ है।
बचपन में दिमाग के इस आदत की वजह से कितने लोगों को मोटापा जैसी परेशानी से जुझना पड़ता है लेकिन लोग अपनी इस आदत को बदल नहीं पाते हैं। वर्तमान जीवनशैली में इस तरह के खान-पान से तमाम बीमारियां हो रही हैं। ज्यादा कार्बोहाइड्रेट डायबिटीज से लेकर हार्ट अटैक के कारणों तक में शामिल है।