... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
खाली पेट कॉफी क्यों नहीं पीना चाहिए, जानें एक दिन में कितनी कॉफी पीना चाहिए.
1 अक्टूबर को हर वर्ष इंटरनेशनल कॉफी डे (International Coffee Day) मनाया जाता है. कॉफी का चलन हाल के वर्षों में तेजी से बढ़ा है। सुबह उठते ही आप भी गरमा-गरम कॉफी पीने के शौकिन हैं तो आपको इसके बारे में जरूर जनना चाहिए। कुछ लोगों की जिंदगी में कॉफी बहुत महत्वपूर्ण होती है। कॉफी पीना लाभदायक भी है हानिकारक भी है लेकिन खाली पेट कॉफी पीना ज्यादा खतरनाक है। कॉफी पीने के कई स्वास्थ्य लाभ हैं लेकिन खाली पेट कॉफी हेल्थ के लिए खतरनाक हो सकती है।
कॉपी पीने के कई स्वास्थ्य लाभ हैं जैसे यह शरीर को ऊर्जा देने का काम करती है। कॉफी पीने से मानसिक शांति मिलती है और स्ट्रेस लेवल कम होता है। लेकिन यह भी सच है कि कॉफी में कैफीन की मात्रा पायी जाती है जो खाली पेट में एसिड बनाने का काम करती है। खाली पेट कॉफी पीने से ऐसा एसिड बनता है जो पेट की नर्म उतकों को नष्ट करता है। खाली पेट कॉफी पीने से अपच, कब्ज, एसिडिटी और अल्सर की समस्या हो सकती है। खाली पेट कॉफी पीने से आप में विटामिन बी 12 की कमी भी हो सकती है। चाय-कॉफी के साथ बिस्किट खाना चाहिए या नहीं ?
डायटिशियन आशु गुप्ता बताती हैं कि "अगर आप सुबह-सुबह ब्लैक कॉफी पीते हैं तो यह एसिडिटी को बढ़ा देती है। लेकिन अगर कॉफी दूध के साथ बनी हो और उसमें हल्का शुगर भी हो तो कम नुकसानदेह होती है। लेकिन हमें इस बात का ध्यान देना चाहिए कि सुबह खाली पेट बहुत कम या न ही पीएं तो बेहतर होगा।"
डायटिशियन आशु गुप्ता के अनुसार "जो लोग गैस्ट्रो के मरीज है उनके लिए यह खतरनाक हो सकती है। कॉफी पीने से पहले हल्का नाश्ता कर लें तो ज्यादा बेहतर है। कॉफी अगर पीने की लत है तो मल्टी ग्रेन बिस्किट या कुछ ड्राई फ्रूट जैसे बादाम के साथ आप पी सकते हैं। गर्भवती महिलाओं को खाली पेट कॉफी पीने से बचना चाहिए। जो लोग दवाओं का सेवन करते हों उनको भी खाली पेट कॉफी पीने से बचना चाहिए।"
ऑफिस जॉब करते हैं तो सेहत का ऐसे रखें ख्याल, नहीं हो जाएंगे कई बीमारियों के शिकार।
एक शोध के अनुसार सुबह खाली पेट कॉफी पीने से शरीर में कोर्टिसोल का उत्पादन कम हो जाता है जिससे इंसान को आलस या नींद आने लगती है। कोर्टिसोल का उत्पादन सुबह के समय सबसे अधिक होता है जो पूरे दिन इंसान को ऊर्जावान बनाता है। कॉफी पीने से कोर्टिसोल का स्तर कम होने लगता है जो इंसान की सर्कैडियन लय या जैविक घड़ी में बाधा उत्पन्न करने का काम करता है। सुबह खाली पेट कॉफी पीने से आप पूरे दिन थके-थके से रहते हैं और आपको नींद लगती रहती है।
कुछ लोग वर्कआउट या एक्सरसाइज से पहले कॉफी पीते हैं। उनका मानना होता है कि कॉफी पीने से वर्कआउट करने के लिए ऊर्जा मिलती है। डाइट एक्सपर्ट्स बताते हैं कि यदि आप खाली पेट कॉफी पीते हैं तो यह आपको नुकसान करती है और आपकी मांसपेशियों में ऐंठन की समस्या पैदा कर सकती है।
डिकैफिनेट कॉफी क्या है ? हेल्थ के लिए कैसे हैं फायदेमंद ?
डायटिशियन आशु गुप्ता बताती है कि आजकल के चलन में कॉफी की मात्रा बहुत ज्यादा ली जाती है। क्योंकि चलन में बड़े मग में कॉफी पीना आ गया है। एक बार में 120 से 150 मिलीलीटर ही कॉफी की डाइट लेनी चाहिए लेकिन आजकल लोग 250 मिलीलीटर के मग में कॉफी पीते हैं। ज्यादा मात्रा में एक साथ कॉफी पीने से बचना चाहिए। दिन में एक बार या अधिकतम 2 बार ही कॉफी का सेवन करना चाहिए वो भी बहुत कम मात्रा में लेनी चाहिए।
जल्दी वजन कम करना चाहते हैं तो इस गर्मी में आपको यह डाइट अपनानी चाहिए।