वजन कम करने के लिए प्रोटीन युक्त डाइट क्यों जरूरी है ?

प्रोटीन डाइट से वजन कम (Protein-rich diet weight loss) कैसे होता है ? इसका सीधा सा जवाब है कि प्रोटीन डाइट लेने से भूख कम लगती है और यह वजन को कम करने में मददगार होता है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : August 31, 2019 9:26 PM IST

प्रोटीन का हेल्दी शरीर के लिए सबसे जरूरी पोषक तत्व है। प्रोटीन का सेवन शरीर को मजबूती प्रदान करता है तो वजन बढ़ाने में भी मददगार होता है। लेकिन प्रोटीन ही एकमात्र ऐसा पोषक तत्व होता है जो वजन बढ़ाने के साथ वजन कम करने में भी सहायक होता है। प्रोटीन डाइट से वजन कम (Protein-rich diet weight loss) कैसे होता है ? इसका सीधा सा जवाब है कि प्रोटीन डाइट लेने से भूख कम लगती है और यह वजन को कम करने में मददगार होता है।

मोटापा से छुटकारा पाने के लिए प्रोटीन का सेवन फायदेमंद होता है। शरीर में सही मात्रा में प्रोटीन जब रहता है तो मेटाबॉलिक भी ही से काम करता है। जब प्रोटीन का सेवन इंसान करता है तो उसके हार्मोन्स में भी बदलाव आता है और इससे भूख पर नियंत्रण आसान होता है। भूख पर नियंत्रण होने से मोटापा कम करने में मदद मिलती है।

प्रोटीन डाइट और पाचनतंत्र का संबंध 

आप जो भी खाते है उसको पचाने के लिए कुछ कैलोरी की जरूरत होती है। यह थर्मिक इफेक्ट ऑफ फूड (TEF) के जरिये हो पाता है। प्रोटीन का सेवन पेट को भरा रखता है और आपको भूख नही लगती। हाई प्रोटीन के कारण मेटाबोलिज्म तेज होता है और उससे कैलोरी की मात्रा घटती है।

प्रोटीन खाने से आपकी भूख कम होती है और इससे खुद-बखुद आपके शरीर में कैलोरी कम हो जाती हैं। इसके परिणामस्वरुप आप बिना किसी मेहनत के ही शरीर में कैलोरी की मात्रा को घटा सकते हैं। कई शोध बताते हैं कि जब लोग अपने आहार में प्रोटीन की मात्रा बढा देते हैं तो वो कम कैलोरी खाना शुरु कर देते हैं।

प्रोटीन डाइट और फैट का संबंध

वजन घटाने का मतलब यह नहीं है कि शरीर से फैट (वसा) की मात्रा को हटाते रहें। वजन घटने का प्रभाव शरीर की मांसपेशियों पर भी पड़ता है। वजन घटाते वक्त आप केवल शरीर से फैट को कम करना चाहते हैं।

मांसपेशियां ढीली हो जाना वजन कम करने का एक साइड इफेक्ट है। साथ ही इससे मेटाबॉलिक रेट भी गिर सकता है। वजन कम करते वक्त आपके शरीर को जितना प्रोटीन चाहिए होता है अगर उतना मिल जाए तो यह आपके शरीर में मसल्स की कमी और मेटाबॉलिक रेट को गिरने से बचाता है।

डाइट में अधिक प्रोटीन कैसे लें

अगर शरीर में प्रोटीन की कमी है तो खाने में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाना बहुत ही आसान और सिंपल है। बस इसके लिये आप प्रोटीन से भरपूर अधिक आहार अपनी डाइट में शामिल करें। जैसे-मांस, मछली, अंडा, डेयरी उत्पाद, फली- राजमा, मटर, मसूर की दाल आदि।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source