... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : August 21, 2025 4:53 PM IST
Tapsee Pannu
बॉलीवुड एक्ट्रेस आज इंडस्ट्री का ऐसा नाम बन चुकी हैं जिन्हें अब किसी परिचय की जरूरत नहीं! एक से बढ़कर एक हिट फिल्म देने वाली तापसी पन्नू न सिर्फ अपनी एक्टिंग से तारीफे बटोरती हैं बल्कि पब्लिक में उनकी इमेज एक फिट और अनुशासित एक्ट्रेस के रूप में हैं। अभिनेत्री कई बार इंटरव्यू और पब्लिक कॉन्फ्रेंस में भी बताती हैं कि उन्हें घर का खाना, समय पर सोना—उठना और योग व एक्सरसाइज करना आदि पसंद है। गुरुवार को यानि कि आज Yakult द्वारा आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तापसी ने अपनी हेल्थ और फिटनेस को लेकर कई राज लोगों के सामने रखे। खासकर Thehealthsite टीम के साथ भी Exclusive बातचीत में तापसी ने बताया कि आखिर क्यों गट हेल्थ सबसे ज्यादा जरूरी है और अब अगर पेट को सही रख लिया तो बाकी बीमारियां अपने आप ही दूर हो जाएंगी।
जब एक्ट्रेस तापसी पन्नू से पूछा गया "आपके लिए गट हेल्थ क्या है और ये कितनी जरूरी है" तो उन्होंने जवाब दिया "देखिए गट हेल्थ को आप इस तरह समझिए कि इसी के पास आपकी पूरी बॉडी का चार्ज है। अगर आपका पेट ठीक है तो 90 प्रतिशत बीमारियां वैसे ही दूर चली जाएंगी। इंसान का पेट जितना सही होगा उसकी इम्युनिटी पावर उतनी ही मजबूत होगी।" स्वस्थ गट हमारे माइक्रोबायोम के संतुलन पर निर्भर करता है, और इसे बेहतर रखने के लिए एक अच्छी डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना बहुत जरूरी है।
एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर किसी इंसान का पेट सही नहीं है तो उसके बीमार होने के चांस बढ़ जाते हैं। दरअसल जब इंसान के पेट की आंते सही तरह से काम नहीं करती हैं तो उसे अपच, ब्लोटिंग, सूजन, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याएं होने लगती हैं। अगर ये सब समस्याएं लंबे समय तक रहती हैं तो ये आगे चलकर बड़ी बीमारी का रूप ले लेते हैं। इसलिए पेट को हेल्दी रखना बहुत जरूरी है।
तापसी पन्नू प्रोबॉयोटिक्स पर खास जोर देती हैं। उनका मानना है कि हर किसी को अपनी डाइट में प्रोबॉयोटिक्स जरूरी शामिल करने चाहिए। अगर आपके मन में सवाल आ रहा है कि प्रोबॉयोटिक्स क्या होते हैं और इन्हें लेना क्यों जरूरी है तो बता दें कि प्रोबॉयोटिक्स अच्छे बैक्टिरिया को कहते हैं और आपके आंत के स्वास्थ्य को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन्हें लेने से पाचन स्वास्थ्य बेहतर होता है और प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है। करने और कुछ बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं।
अगर आप मेंटली और फिजिकली फिट रहना चाहते हैं तो आपको निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए:
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।