गर्मियों के मौसम में ज्यादा कॉफी पीना क्यों अच्छा नहीं है? जानें क्या हो सकते हैं नुकसान

Drinking Too Much Coffee in Summer: आजकल लोग कॉपी के दीवाने हो गए हैं और सिर्फ सर्दियों में ही नहीं बल्कि गर्मियों में भी खूब कॉफी पीते हैं। लेकिन क्या गर्मियों में ज्यादा कॉफी पीना नुकसानदायक है? इस लेख में जानेंगे।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : March 18, 2026 3:25 PM IST

Jyada Coffee Pine ke Nuksan: खासतौर पर डेस्क पर काम करने वाले लोगों को कॉफी पीना बहुत पसंद होता है। काम के दौरान इसकी खुराक अक्सर ही ज्यादा हो जाती है, क्योंकि इसके सेवन से नींद कम आती है और आप लंबे समय तक अपने काम पर फोकस कर पाते हैं। मगर गर्मी का मौसम अक्सर ही हमें और आपको ठंडे पेय पदार्थों की तरफ खींचता है। ऐसे में आप अक्सर ही कॉफी का विकल्प चुनते हैं और पीते हैं कोल्ड कॉफी और कई लोग तो कॉफी के सेवन को कई गुना तक बढ़ा देते हैं। वैसे तो कॉफी एक ऊर्जा-बढ़ाने वाला और सुकून देने वाला पेय पदार्थ है, लेकिन गर्मियों में इसकी अधिकता शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है। कैसे आइए हम आपको बताते हैं कि कैसे गर्मियों के मौसम में अधिक कॉफी का सेवन आपके लिए नुकसानदायक साबित होता है।

डिहाइड्रेशन का खतरा

शोध बताते हैं कि कॉफी में पाए जाने वाला कैफीन एक प्राकृतिक डाइयूरेटिक (मूत्रवर्धक) है। यह पदार्थ शरीर से पानी की मात्रा तेजी से घटाने लगता है। ऐसे में जब गर्मियों में शरीर पहले से पसीने के जरिए पानी खो रहा होता है, तो ऐसे में ज्यादा कॉफी का सेवन डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ देता है। डिहाइड्रेशन थकान, सिरदर्द और चिड़चिड़ेपन जैसी समस्याओं को जन्म देता है और आपकी परेशानी को कई गुना और बढ़ा देता है।

(और पढ़ें - बार-बार कॉफी पीने के नुकसान)

पाचन संबंधी परेशानियां

गर्मियों में शरीर अक्सर हल्के और आसानी से पचने वाले भोजन की जरूरत होती है। ऐसे में कॉफी का अत्यधिक सेवन पेट में एसिड की मात्रा को बढ़ाने का काम करने लगता है, जिससे अम्लता, जलन और गैस जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। इसके अलावा, गर्मियों में हमारी पाचन शक्ति अत्याधिक कमजोर होती है, ऐसे में यह समस्या और गंभीर रूप ले सकती है।

(और पढ़ें - गर्मियों के लिए बेस्ट हेल्दी ड्रिंक)

नींद और मानसिक स्वास्थ्य

जैसा कि आप जानते हैं कि कॉफी में मौजूद कैफीन शरीर को सतर्क रखने में मदद करता है, लेकिन अगर दिन में कई बार इसका सेवन किया जाए तो इससे आपकी नींद पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। वहीं गर्मियों में शरीर को अधिक ऊर्जा की जरूरत होती है और ज्यादा कॉफी का सेवन करने से शरीर को सही आराम नहीं मिल पाता है, क्योंकि कॉफी की अधिकता अनिद्रा, चिड़चिड़ापन और मानसिक तनाव को बढ़ाती है।

हृदय स्वास्थ्य पर दबाव

कॉफी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो हार्ट हेल्थ के लिए अच्छे माने जाते हैं, लेकिन ज्यादा मात्रा में कॉफी का सेवन करना हार्ट के लिए भी अच्छा नहीं माना जाता है। कई शोध इस बात की भी पुष्टि करते हैं कि अत्यधिक कॉफी का सेवन करने से दिल की धड़कन तेज हो जाती है और ब्लड प्रेशर बढ़ता है। वहीं गर्मियों में गर्मी के कारण भी हृदय पर दबाव बढ़ता है। ऐसे में आपके द्वारा ज्यादा कॉफी पीना कार्डियक समस्याओं के जोखिम को बढ़ा सकता है और आपके जीवन को खतरे में डाल सकता है।

जरूरी सलाह

गर्मियों में कॉफी का आनंद लेना ठीक है, लेकिन एक सीमित मात्रा में वरना आपको इसके नुकसान झेलने के लिए तैयार रहना होगा। कॉफी का अत्याधिक सेवन करने से अच्छा है कि आप पानी, नींबू पानी या ठंडे हर्बल टी के साथ संतुलन बनाने का प्रयास करें। याद रखें, शरीर को गर्मियों में हाइड्रेटेड रखना सबसे जरूरी है, जिसमें कई अन्य पेय पदार्थ आपकी मदद कर सकते है।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।