hamburger icon
A
Read in English

छोले- राजमा खाने के बाद क्यों बनती है गैस, जानें इस स्थिति में क्या करें

छोले और राजमा जैसे बीन्स प्रोटीन का खजाना होते हैं, लेकिन कुछ लोगों को इन चीजों को खाने के बाद पेट में गैस बनने की समस्या होने लगती है। आइए जानते हैं ऐसा क्यों होता है और इस स्थिति में लोगों को क्या करना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Published : June 23, 2026 3:26 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Richa Sharma

भारतीय खाने में छोले, राजमा, काले चने और विभिन्न प्रकार की दालें स्वाद और पोषण का खजाना मानी जाती हैं। छोले और राजमा जैसी चीजों में हाई प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। छोले और राजमा खाने से कुछ लोगों को स्वाद आ जाता है, जबकि कुछ लोग इस तरह की चीजें खाने के बाद पेट में गैस बनने की समस्या से परेशान होने लगते हैं। मेरे पड़ोस वाले अंकल ने कल ही पार्क में वॉक के दौरान कहा कि राजमा खाने के बाद उनका बाद पेट फूलने लगता है, गैस बनती है और कई बार तो बहुत ही असहजता महसूस होती है।

छोले या राजमा खाने से मुझको कभी ऐसा नहीं हुआ है। अंकल की बातें सुनने के बाद मुझको थोड़ा अटपटा सा लगा कि हेल्दी प्रोटीन वाला छोले और राजमा खाने के बाद किसी को गैस कैसे बन सकती है? पड़ोसी अंकल की तरह कई लोगों को छोले- राजमा खाने के बाद गैस होती होगी, तो हम डॉक्टर से जानेंगे ऐसा क्यों होता है और इस स्थिति में क्या करना चाहिए। इस बारे में ज्यादा जानकारी दे रही हैं नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल की डाइटिशियन रिचा शर्मा।

छोले और राजमा में कार्बोहाइड्रेट होते हैं जो गैस का कारण बनते हैं। छोले और राजमा में कार्बोहाइड्रेट होते हैं जो गैस का कारण बनते हैं।

छोले और राजमा खाने के बाद गैस क्यों बनती है?

डाइटिशियन कहती हैं कि छोले और राजमा जैसी फलियों में प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों के साथ-साथ कुछ मात्रा में कार्बोहाइड्रेट भी पाए जाते हैं। जब ये कार्बोहाइड्रेट छोटी आंत में नहीं पचते तो बड़ी आंत (Colon) तक पहुंच जाते हैं। वहां मौजूद बैक्टीरिया इन्हें तोड़ते हैं, जिसके दौरान हाइड्रोजन, कार्बन डाइऑक्साइड और मीथेन जैसी गैसें शरीर में बनने लगती हैं। यही कारण है कि कुछ लोगों को छोले और राजमा जैसी फलियां खाने के बाद ब्लोटिंग और गैस की परेशानी होने लगती है।

छोले और राजमा खाने के बाद गैस पर क्या कहती है रिसर्च

National Institute of Diabetes and Digestive and Kidney Diseases (NIDDK) द्वारा की गई रिसर्च बताती है कि बीन्स में हैवी कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। इस तरह के कार्बोहाइड्रेट को हर किसी व्यक्ति का शरीर पचा नहीं पाता है। इससे गैस बनने की समस्या होने लगती है। रिसर्च में यह बात भी सामने आई है कि जो लोग अक्सर ही छोले और राजमा जैसे बीन्स खाते हैं उन्हें गैस की परेशानी नहीं होती है। लेकिन जो लोग महीने में 1 या 2 बार छोले और राजमा का सेवन करते हैं उन्हें गैस होना आम बात है।

पकाने से पहले छोले और राजमा को 8 से 12 घंटे पानी में भिगोना जरूरी है। पकाने से पहले छोले और राजमा को 8 से 12 घंटे पानी में भिगोना जरूरी है।

छोले और राजमा खाने से गैस न बने इसके लिए क्या करें?

  1. डाइटिशियन रिचा शर्मा कहती हैं कि छोले और राजमा खाने के बाद गैस की परेशानी कम हो इसके लिए इन बीन्स को कम से कम 8-12 घंटे तक पानी में भिगोकर रखें। इससे गैस बनाने वाले कुछ कार्बोहाइड्रेट कम हो जाते हैं।
  2. छोले और राजमा को तब तक पकाएं जब तक कि वो बिल्कुल नरम न हो जाए। कुकर या कड़ाही में पकाने के बाद छोले और राजमा को दो उंगलियों से प्रेस करके देखें। अगर वो आसान से मैस हो जाए तो ही उसे खाएं।
  3. किसी भी कारण से अगर आप रेगुलर बेसिस पर छोले और राजमा नहीं खाते हैं, तो शुरुआत में कम मात्रा लें और धीरे-धीरे सेवन बढ़ाएं।

    छोले और राजमा खाने के बाद गैस की परेशानी न हो इसके लिए सही मात्रा में पानी जरूर पिएं। छोले और राजमा खाने के बाद सही मात्रा में पानी पीने से मल मुलायम बनता है और कब्ज की परेशानी दूर होती है।

  4. रिसर्च और डाइटिशियन के साथ बातचीत के आधार पर हम यह कह सकते हैं कि छोले और राजमा खाने के बाद गैस बनना एक सामान्य प्रक्रिया है। लेकिन कुछ उपायों को अपनाकर इसे कम किया जा सकता है।

Disclaimer: यह लेख सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है। अगर आपको छोले- राजमा खाने के बाद गैस की परेशानी हो रही है तो इस बारे में डॉक्टर से बात जरूर करें।