hamburger icon
A
Read in English

प्रेगनेंसी और डिलवरी के बाद देसी घी क्यों खाना चाहिए.?

घी खाने से सिर्फ मां को ही नहीं बल्कि बच्चे को भी बहुत फायदा होता है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : September 14, 2018 12:53 AM IST

महिलाओं में प्रेगनेंसी के समय और डिलेवरी के बाद पोषक तत्वों की जरूरत होती है। शरीर में फैट की मात्रा भी जरूरी होती है। अगर महिलाओं को इन दिनों पर्याप्त मात्रा में फैट नहीं मिलता तो पेट में पल रहे बच्चे के हेल्थ पर असर पड़ता है। कुछ लोग देसी घी खाने से मना भी करते हैं इसके पीछे उनका मानना होता है कि घी खाने से कोलेस्ट्राल बढ़ता है। मगर यह बात बिल्कुल भी गलत है। घी खाने से सिर्फ मां को ही नहीं बल्कि बच्चे को भी बहुत फायदा होता है।

डेयरी प्रोडक्ट्स में घी सबसे ज्यादा पोषक तत्व देने वाला होता है। इसका ज्यादा सेवन नुकसान दायक हो सकता है लेकिन डेली 2 से 3 चम्मच देसी घी का सेवन हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है।

यह भी पढ़ेंः प्रेगनेंसी को लेकर हैं परेशान ? जानें एक्सपर्ट के पांच कारगर टिप्स। 

देसी घी से होने वाले फायदे 

  • प्रेगनेंसी के समय से ही शरीर में एक नया बच्चा पल रहा होता है इसलिये ज्यादा से ज्यादा फैट की जरूरत होती है। देसी घी, दूध और अंडे का सेवन इस समय बहुत फायदेमंद होता है।
  • बच्चे को जन्म देने के बाद मां के शरीर में बहुत ज्यादा कमजोरी आ जाती है। इसके साथ ही हड्डियों को पहले से ज्यादा ग्रीस की जरूरत पड़ती है। जोड़ों में आई चिकनाई की कमी को पूरा करने के लिए घी का सवेन का बहुत जरूरी होता है।
  • बच्चा जन्म के 6 महीने तक मां के दूध पर निर्भर रहता है। एेसे में बहुत जरूरी है कि मां अपनी डाइट में एेसी चीजों को शामिल करें जिसमें भरपूर मात्रा में पौषक तत्व मौजूद हो। एेसे में बच्चे को स्वस्थ रखने के लिए अपनी डाइट में घी जरूर शामिल करें।
  • कुछ महिलाओं को डिलवरी के पहले और बाद में पेट से संबंधित समस्याएं होने लगती है। पेट की परेशानियों से राहत पाने के लिए घी खाएं। घी में पाए जाने वाले पौषक तत्व कब्ज और गैस जैसे परेशानियों से राहत दिलती है।
  • जो महिलाएं माइग्रेन की मरीज हैं वो डिलीवरी के बाद घी का इस्तेमाल जरूर करें। घी को खाने से माइग्रेन के दर्द से राहत मिलती है।

यह भी पढे़ंः प्रेगनेंसी में भूलकर भी न करें ये काम, हो सकती है परेशानी।