Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

दिन में केवल इतने कप पीनी चाहिए चाय या कॉफी! ज्यादा कैफीन बढ़ा सकता है हेल्थ से जुड़ी मुश्किलें

एक्सपर्ट्स के अनुसार जब सीमित मात्रा से अधिक मात्रा में कैफीन का सेवन किया जाता है तो इससे, कई हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं।

दिन में केवल इतने कप पीनी चाहिए चाय या कॉफी! ज्यादा कैफीन बढ़ा सकता है हेल्थ से जुड़ी मुश्किलें

Written by Sadhna Tiwari |Updated : July 20, 2022 8:01 AM IST

Effects of caffeine on health: चाय-कॉफी का एक कप सवेरे-सवेरे हर किसी की जरूरत होता है। चाय और कॉफी जैसे ड्रिंक्स में कैफीन (caffeine) पाया जाता है जो एक ऐसा नेचुरल तत्व है जो सुस्ती और नींद भगाकर दिमाग को अलर्ट करता है। इसीलिए, लोग दिन में जब-जब भी सुस्ती या थकान महसूस करते हैं तो वे बार-बार चाय या कॉफी का सेवन करते हैं और जब तक उन्हें चाय या कॉफी के तौर पर कैफीन ना मिले वे बेहतर महसूस नहीं कर पाते। वहीं, अक्सर इस बात पर खूब बहस होती है कि, चाय और कॉफी में से किस ड्रिंक में कैफीन की मात्रा अधिक होती है और कौन-सा ड्रिंक हेल्थ के लिए कितना फायदेमंद या कितना नुकसानदायक है। लेकिन, उससे पहले यह समझना महत्वपूर्ण है कैफीन स्वास्थ्य के लिए कितना हेल्दी या नुकसानदायक साबित हो सकता है।(Effects of caffeine on health in Hindi)

कैफीन वाले ड्रिंक्स स्वास्थ्य के लिए अच्छे हैं या खराब ?

बता दें कि दुनियाभर में कैफीन वाले ड्रिंक्स (Caffeinated drinks) का सेवन सबसे अधिक किया जाता है  जिनमें कॉफी और चाय जैसे पेय पदार्थ शामिल हैं। तरोताजा होने के लिए बहुत से लोगों की पहली पसंद कैफीन ही होता है। दुनियाभर में उगने वाले 60 से अधिक पौधों से कैफीन प्राप्त हो सकता है लेकिन, आमतौर पर कैफीन के लिए जिन चीजों का सेवन सबसे अधिक किया जाता है उनमें बेशक चाय और कॉफी के अलावा चॉकलेट (chocolate) प्रमुख हैं। इसी तरह कैफीन की मात्रा भी हर ड्रिंक और फूड को तैयार करने की प्रक्रिया के आधार पर कम या ज्यादा हो सकती है। कैफीन के फायदों को प्राप्त करने के लिए लोग इनका अलग-अलग तरीकों से सेवन करते हैं।

Also Read

More News

अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (U.S. Department of Agriculture) के अनुसार, एक वयस्क व्यक्ति को दिनभर में 400मिग्रा से अधिक कैफीन का सेवन नहीं करना चाहिए। हालांकि, जहां कैफीन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है वहीं,कैफीन की बहुत अधिक सेवन करने से स्वास्थ्य पर इसका बहुत बुरा असर पड़ सकता है। सीमित मात्रा में कैफीन का सेवन करने से स्वास्थ्य को जो फायदे होते हैं उनमें से कुछ फायदे इस प्रकार हैं

  • सुस्ती भागती है और इंस्टैंट एनर्जी (foods for instant energy) मिलती है।
  • मूड बेहतर होता है। (mood boosting foods)
  • ब्लड प्रेशर लो होने पर चाय या कॉफी पीना फायदेमंद साबित हो सकता है।
  • दिमाग अधिक अलर्ट (alertness) होता है।
  • खिलाड़ियों को कैफीन पीने के बाद बेहतर प्रदर्शन कर पाते हैं।
  • शरीर की मेटाबॉलिक रेट बढ़ती है जो वेट लॉसकी प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

कैफीन के अधिक सेवन के नुकसान क्या हैं? (Why consumption of caffeine a concern)

वहीं, एक्सपर्ट्स के अनुसार जब 400 मिग्रा की निश्चित मात्रा से अधिक मात्रा में कैफीन का सेवन किया जाता है तो इससे, कई हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। अधिक मात्रा में कैफीन का सेवन करने से शरीर में जो प्रभाव दिखते हैं वह इस प्रकार हैं-

  • चाय-कॉफी का अधिक सेवन करने से एंग्जायटी (anxiety) की समस्या हो सकती है।
  • सिरदर्द( headaches) और बेचैनी महसूस हो सकती है।
  • नींद न आने की समस्या या अनिद्रा (insomnia) का एक कारण कैफीन का अधिक सेवन भी है।
  • वहीं, पाचन तंत्र पर भी कैफीन की अधिक मात्रा का बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है और एसिडिटी ( acidity) और पेट में गैस बनने जैसे समस्याएं हो सकती हैं।
  • कैफीन की लत लग सकती है और इसे छोड़ पाना आसान नहीं होता।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई बीमारी और डाइट से जुड़ी सभी जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गयी है। किसी बीमारी की चिकित्सा से जुड़े किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए कृपया अपने चिकित्सक का परामर्श लें।)

यह भी पढ़ें-

सिम्पल कार्ब्स और कॉम्प्लेक्स कार्ब्स अलग कैसे हैं और हेल्थ के लिए किस तरह का कार्ब है फायदेमंद, पढ़ें डिटेल में

रोजाना खाते हैं सोयाबीन तो हो सकते हैं ये 3 बड़े नुकसान,बच्चों और पुरुषों के लिए तो और भी नुकसानदायक है सोयाबीन

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

क्या बरसात में केला खाना हेल्थ के लिए है नुकसानदायक जानें बारिश के दिनों में केला खाने के फायदे-नुकसान