Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

गर्भवती महिलाओं के लिए बेहद खतरनाक है चाय और कॉफी, बन सकता है इस बीमारी का कारण

अधिकांश भारतीयों को चाय और कॉफी पीना पसंद होता है। लेकिन अधिकांश लोग इसका अत्यधिक सेवन करते हैं, जिसके कई नुकसान हैं।

गर्भवती महिलाओं के लिए बेहद खतरनाक है चाय और कॉफी, बन सकता है इस बीमारी का कारण

Written by Atul Modi |Updated : June 5, 2024 7:01 AM IST

चाय और कॉफी भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा हैं। यहां लोगों के दिन की शुरुआत चाय और कॉफी के बिना अधूरी मानी जाती है। लेकिन चिंता की बात ये है कि अधिकांश लोग गलत तरीके से इसका सेवन करते हैं। जी हां, हाल ही में इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने लोगों को चाय और कॉफी पीने का सही तरीका बताया है। अगर आप भी चाय और कॉफी के शौकीन हैं तो यह सही तरीका जानना आपके लिए जरूरी है। साथ ही इसके नुकसान के बारे में भी आपको पता होना चाहिए।

कैफीन है सेहत के लिए खतरनाक

विभिन्न अध्ययनों के अनुसार आमतौर पर भारतीय काली चाय पीते हैं, लेकिन इसमें कैफीन की मात्रा ज्यादा होती है, यह सेहत के लिए हानिकारक होती है। गाढ़े दूध की चाय और कॉफी से बेहतर है कि आप गुलाब, डंडेलियन रूट, चमेली, हिबिस्कस, कैमोमाइल, ग्रीन टी जैसी हर्बल चाय का सेवन करें। ये आपके लिए सेहतमंद रहेंगी।

हर्बल चाय के हैं कई फायदे

कैफीन फ्री हर्बल चाय आपके लिए फायदेमंद होती हैं। हिबिस्कस चाय आपके बालों के लिए अच्छी रहती है, वहीं कैमोमाइल चाय आपको रिलेक्स करती है। ये दोनों ही चाय पाचन तंत्र के लिए अच्छी रहती हैं। इनसे सूजन, गैस, एसिडिटी की समस्याएं कम होती हैं। वहीं हल्दी की चाय में करक्यूमिन होता है। औषधीय गुणों से भरपूर इस चाय के सेवन से लिवर सेहतमंद रहता है। ग्रीन टी में कई शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो आपको सेहतमंद रखते हैं और वेट लॉस में भी मददगार होते हैं।

Also Read

More News

कैफीन के नुकसान

कैफीन आपको भले ही जल्दी एनर्जी देती है, लेकिन असल में इसके कई नुकसान भी हैं। कैफीन के कारण एड्रेनल फंक्शन खराब होता है। आप भले ही चाय या कॉफी को तनाव कम करने के लिए पिएं, लेकिन सच्चाई ये है कि यह टेंशन के हार्मोन कोर्टिसोल का लेवल बढ़ा देता है। अगर आप देर रात को चाय या कॉफी पीते हैं तो यह आपकी नींद उड़ा देती हैं। वहीं कैफीन वाली चाय में ऑक्सालेट और टैनिन होता है, जिसके कारण आयरन अवशोषण अवरुद्ध हो जाता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

गर्भवतियों के लिए और खतरनाक

नेशनल फैमिली एंड हेल्थ सर्वे-5 के अनुसार भारत में करीब 57 प्रतिशत महिलाएं और 52 प्रतिशत गर्भवतियां एनीमिया से पीड़ित हैं। ऐसे में इन महिलाओं के लिए चाय बेहद खतरनाक हो सकती है। इससे ए​नीमिया की परेशानी और भी बढ़ सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार चाय में डाली गई चीनी और गाढ़ा दूध शरीर को नुकसान पहुंचाता है। आईसीएमआर के अनुसार इन सभी खतरों को देखते हुए कैफीन और उससे जुड़े पेय पदार्थों का सीमित सेवन करना ही सही है।

About the Author

... Read More