'विटामिन ए' वाली ये हरी सब्जियां 'हेल्दी डाइट' में क्यों जरूरी हैं ?

हरी सब्जियों में सभी विटामिन और पोषक तत्व पाये जाते हैं. लेकिन कुछ सब्जियों को विटामिन ए का सबसे अच्छा स्रोत (richest source of vitamin A) माना जाता है. विटामिन ए हमारे शरीर के लिए सबसे जरूरी विटामिन होता है.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : November 9, 2019 6:32 PM IST

विटामिन और पोषक तत्वों के लिए हम अच्छी डाइट लेने की बात करते हैं. लेकिन हरी सब्जियों की बात जब आती है तो सभी सोचते हैं कि क्या खाएं क्या न खाएं. सेहत के हिसाब से देखा जाए तो हरी सब्जियों में पोषक तत्वों के अलावा विटामिन भी पाये जाते हैं. कुछ हरी सब्जियां तो संक्रमण से भी बचाने का काम करती है. हरी सब्जियों को विटामिन ए का सबसे अच्छा स्रोत (richest source of vitamin A) माना जाता है. विटामिन ए, ई और बी जैसे Vitamin हरी सब्जियों में आसानी से मिल जाते हैं. वजन कम करने के लिए भी अगर डाइट का चयन करते हैं तो डाइट एक्सपर्ट्स हरी सब्जियों को शामिल करने की बात करते हैं.

हरी सब्जियों में सबसे ज्यादा विटामिन ए (richest source of vitamin A) कद्दू  में पाया जाता है. कद्दू की सब्जी का सेवन वजन कम करने के लिए भी किया जाता है. इसके अलावा कद्दू खाने से स्किन और बालों को भी पोषण मिलता है. हम यहां पर कद्दू खाने के फायदों के बारे में बात कर रहे हैं.

वजन कम करने में मददगार 

Why are these green vegetables necessary in diet richest source of vitamin a in Hindi

हरी सब्जियों में कद्दू की सब्जी दो रंगों में खायी जाती है. इसे आप हरी सब्जी के रूप में खा सकते हैं. इसके अलावा इसका सेवन आप पकने के बाद भी कर सकते हैं. कद्दू की सब्जी में फाइबर की मात्रा भरपूर होती है. कम कैलोरी डाइट के लिए इसका सेवन सबसे अच्छा माना जाता है.

पाचन तंत्र बेहतर बनाने के लिए भी कद्दू की सब्जी खाने की सलाह डाइट एक्सपर्ट्स देते हैं. कद्दू की सब्जी में भूख को कम करने का भी गुण पाया जाता है. वजन कम करने और विटामिन ए के लिए कद्दू का सेवन सबसे अच्छा माना जाता है.

प्रतिरक्षा को बढ़ाता है और संक्रमण से लड़ता है

शरीर को बीमारियों से बचाकर रखने के लिए शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली बेहतर होनी चाहिए. संक्रमण से लड़ने के लिए शरीर की इम्युनिटी मजबूत होनी चाहिए. शरीर का प्रतिरक्षा तंत्र अच्छे खान-पान से मजबूत होता है.

कद्दू में में पाया जाने वाला बीटा-कैरोटीन पचने के बाद विटामिन ए (Vitamin A) में बदलता है. शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं के निर्माण में विटामिन ए (Vitamin A) की मुख्य भूमिका होती है. सफेद रक्त कोशिकाएं ही शरीर के प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत बनाने का काम करती हैं.

खून की कमी दूर करता है

Why are these green vegetables necessary in diet richest source of vitamin a in Hindi

शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए हरी सब्जियों का सेवन जरूरी है. हरी सब्जियों में आयरन और अन्य जरूरी विटामिन पाये जाते हैं. शरीर में अगर आयरन की कमी है तो कद्दू की सब्जी का सेवन रोजाना करना चाहिए.

त्वचा और बालों के लिए वरदान

हाल ही में एक शोध में पाया गया है कि विटामिन ए (Vitamin A) के सेवन से स्किन कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है. स्किन की देखभाल के लिए विटामिन ए (Vitamin A) और विटामिन ई का पोषण जरूरी होता है.

विटामिन ए (Vitamin A) एंटी-एजिंग पोषक तत्व भी है. शरीर की मांसपेशियों और त्वचा की कोशिकाओं का निर्माण करने के लिए विटामिन ए की जरूरत होती है. कद्दू की सब्जी विटामिन ए और ई दोनों पोषक तत्वों का पोषण देने में सक्षम हैं.

कद्दू विटामिन ए (Vitamin A) और ई के अलावा आयरन की वजह से यह शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बेहतर बनाने का काम करता है. हीमोग्लोबिन का स्तर ठीक होने पर त्वाचा में भी बेहतर निखार रहता है.

विटामिन A : कम करता है स्किन कैंसर का जोखिम.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source