
विद्या शर्मा
विद्या शर्मा को डिजिटल मीडिया में लगभग 3 साल का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता ... Read More
Medically Verified By: Dr. Smriti Jhunjhunwala
3 People Never Should Eat Chia Seeds: इंटरनेट की देखा-देखी में कई चीजें ऐसी हैं जिन्हें हम बिना सोचे समझे खा लेते हैं। यहां तक कि वह हेल्दी भी है, लेकिन फिर भी लोगों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं चिया सीड्स की। इन बीजों में प्रचुर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड (ALA), एंटीऑक्सीडेंट्स, कैल्शियम और मैग्नीशियम पाए जाते हैं। यह सभी पोषक तत्व शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होते हैं।
अगर हम फायदों की ही बात करें तो चिया सीड्स खाने से वजन घटता है, डाइजेशन इम्प्रूव होता है, दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है, स्किन के हेल्थ सुधरती है और बालों में तो जान ही आ जाती है। वैसे तो चिया सीड्स के इतने फायदे हैं, लेकिन कुछ लोगों के लिए यह जहर की तरह काम करता है। जी हां, और यह हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि हमने होम्योपैथी डॉक्टर स्मृति झुनझुनवाला से बात की। उन्होंने जानकारी दी कि कौन से 3 लोगों को कभी भी चिया सीड्स नहीं खाने चाहिए। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
आपको बता दें कि लो बीपी वालों को चिया सीड्स बिल्कुल नहीं खाने चाहिए, क्योंकि यह पोटेशियम से रिच होता है। यह बीपी को और भी ज्यादा कम कर देता है। ऐसे में जो लोग गलती से खा लें जो उनका स्वास्थ्य खराब होने लगता है। इसलिए अगर आपके घर में किसी को भी लो बीपी की समस्या है तो उन्हें चिया सीड्स खाने से मना करें।
डॉक्टर ने बताया कि किडनी स्टोन वालों के लिए तो चिया सीड्स बहुत ही ज्यादा डेंजरस है। क्योंकि चिया सीड्स में बहुत ही ज्यादा कैल्शियम होता है, और अगर किडनी स्टोन रहता है या हिस्ट्री में भी कभी रहा है तो बहुत समस्या हो सकती है।
वह लोग जिन्हें पेट का अल्सर यानी कि स्टमक यूक्लीयर है, उनके लिए भी चिया सीड्स खाना नुकसान देह हो सकता है। इसके लिए डॉक्टर ने बताया कि जिन्हें स्टमक अल्सर है या अल्सर एक्टिव कोलाइटिस है तो उन्हें भी नहीं खाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि चिया सीड्स में बहुत ही अधिक फाइबर होता है, जो गट को इरिटेट करता है।
डॉक्टर ने सभी लोगों को सलाह दी कि चिया सीड्स खाते समय एक बात का खास ध्यान रखें कि इन्हें हमेशा पानी में भिगोकर ही खाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर बिना भिगोए खाएंगे तो यह फूड पाइप में ही एक्सपैंड हो सकता है और आपको हॉस्पिटल जाना पड़ सकता है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
चिया बीज के नुकसान मुख्य रूप से अधिक मात्रा में सेवन से होते हैं, जैसे पाचन संबंधी समस्याएं (गैस, सूजन, दस्त, पेट दर्द), रक्त शर्करा और रक्तचाप में कमी (खासकर दवा लेने वालों के लिए), खून पतला होना और एलर्जी।
चिया सीड्स उन लोगों को नहीं खानी चाहिए जिन्हें पाचन संबंधी समस्याएं (गैस, सूजन), ब्लड प्रेशर की दवाएं, खून पतला करने वाली दवाएं, किडनी की समस्या है।
हां, चिया सीड्स वजन कम करने में सहायक हो सकते हैं। आप चिया सीड्स स्मूदी पी सकते हैं।