
Also Read
सही मात्रा में नमक का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं।
नमक किसी भी चीज के स्वाद को दोगुना कर देता है। लेकिन बहुत कम लोग ऐसे होते हैं जो इस चीज का हिसाब रखते हैं कि वो 1 दिन कितना नमक खा रहे हैं। क्या आपको पता है जब आप अधिक मात्रा में नमक का सेवन करते हैं तो क्या होता है? विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की हाल ही में हुई एक स्टडी में कहा गया है कि ज्यादा नमक का सेवन करने से हर साल 30 लाख लोग अपनी जान गंवाते हैं। अगर आप चाहते हैं कि ये नंबर कम हो या आप इनमें शामिल न हो तो विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) द्वारा 1 दिन में तय की गई नमक की मात्रा का ही सेवन करें। संगठन ने 1 व्यक्ति को दिन में कितने ग्राम नमक खाना चाहिए यह बताने के साथ ही 60 से ज्यादा फूड कैटेगरीज में सोडियम लेवल के लिए नए मानदंड तैयार किए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि यदि लोगों से इसे गंभीरता से फॉलो किया तो 2025 तक नमक का सेवन 30 प्रतिशत तक कम हो सकता है।
नमक का सेवन हमें कई तरह के लाभ देता है। जब हम सोडियम (sodium values) लेते हैं तो बॉडी हाइड्रेट रहती है, थायराइड फंक्शनिंग भी अच्छी तरह होती है, लो ब्लड प्रेशर की समस्या नहीं होती और सिस्टिक फाइब्रोसिस के लक्षण कंट्रोल होते हैं। डॉक्टर भी कहते हैं कि सही मात्रा में नमक का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। लेकिन वहीं, अगर आप नमक का ज्यादा मात्रा में सेवन करते हैं तो यह दिल की बीमारियां बढ़ने के साथ ही हाई ब्लड प्रेशर, स्ट्रोक और किडनी संबंधी समस्याएं बढ़ने लगती हैं।
WHO के अनुसार व्यक्ति को दिन में केवल 5 ग्राम नमक का सेवन करना चाहिए। जबकि संगठन का कहना है कि व्यक्ति हर दिन दोगुनी मात्रा में नमक का सेवन करता है। यानि कि ज्यादातर लोग एक दिन में 9 से 12 ग्राम नमक खा रहे हैं। साथ ही जो लोग प्रोसेस्ड फूड का ज्यादा सेवन करते हैं उन्हें नमक का सेवन कम करना चाहिए। WHO का कहना है कि 100 ग्राम के आलू के चिप्स के पैकेट में 500mgs सोडियम होना चाहिए। जबकि पेस्ट्रीज और बेस्ड डिश में 120mgs तक सोडियम होना चाहिए। प्रोसेस्ड मीट में 30mg तक सोडियम होना अच्छा है।