Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
आमतौर पर लोग विटामिन की कमी पर ध्यान देते हैं। लेकिन जिंक जैसे पावरफुल और जरूरी न्यूट्रिएंट पर किसी का ध्यान ही नहीं जाता है। जिंक शरीर के लिए एक जरूरी पोषण तत्व है। इसका संबंध शरीर के लगभग 100 एंजाइमों के साथ होने वाले केमिकल रिएक्शन से जुड़ा है। डीएनए निर्माण से लेकर कोशिकाओं के विकास, डैमेज ऊतकों को रिपेयर करने और शरीर में प्रोटीन का निर्माण करने तक यह कई जरूरी काम करता है। इससे आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होती है। ऐसे में शरीर में जिंक की कमी (Sign of Zinc Deficiency) न हो, इसपर ध्यान देना जरूरी है। खासतौर पर कुछ लोगों के लिए यह सावधानी रखना और भी जरूरी हो जाता है।
कुछ लोगों के लिए जिंक बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसकी कमी के कारण उन्हें कई परेशानियां हो सकती हैं।
वेजिटेरियन और वीगन लोगों में आमतौर पर जिंक की कमी होती है। क्योंकि पौधे आधारित फूड्स के मुकाबले पशु आधारित फूड्स में जिंक ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। हालांकि ऐसा नहीं है कि पौधों के माध्यम से जिंक की पूर्ति नहीं हो सकती है। आप सीड्स, ड्राई फ्रूट्स, साबुत अनाज को अपने आहार में शामिल करके भरपूर मात्रा में जिंक प्राप्त कर सकते हैं।
प्रेगनेंट और ब्रेस्ट फीड करवाने वाली महिलाओं को जिंक की जरूरत ज्यादा होती है। ऐसे में उन्हें जिंक से भरपूर आहार पर ज्यादा फोकस करना चाहिए। प्रेगनेंट महिलाओं को अपनी डेली डाइट में चना, टोफू, डेयरी प्रोडक्ट आदि को शामिल करना चाहिए।
उम्र बढ़ने के साथ ही शरीर में जिंक का अवशोषण कम होने लगता है, जिसके कारण इसकी कमी होने लगती है। ऐसे में बुजुर्गों को जिंक की पूर्ति पर फोकस करना चाहिए। अपनी डेली डाइट में साबुत अनाज, डेयरी प्रोडक्ट्स और लीन मीट को जरूर शामिल करें।
बर्थ कंट्रोल दवाएं लेने वाली या बंद करने वाली महिलाओं को भी जिंक के पर्याप्त सेवन पर ध्यान देना चाहिए। दरअसल, ये दवाएं कहीं न कहीं हार्मोनल चेंज करती हैं, जिससे जिंक का लेवल प्रभावित होता है। ऐसे में सी फूड, पालक, मशरूम आदि का सेवन उन्हें ज्यादा करना चाहिए।
जिंक का सीधा संबंध आपकी इम्यूनिटी से है। यह आपको बीमारियों से लड़ने की ताकत देता है। जब आप किसी बीमारी से जूझ रहे होते हैं तो शरीर में जिंक कम होने लगता है। इसलिए इस दौरान अंडे, बीन्स, डेयरी प्रोडक्ट्स, टोफू आदि को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं।
जिन लोगों को डाइजेशन संबंधी परेशानियां या क्रोहन, सीलिएक जैसे रोग हों, उन्हें भी जिंक की आपूर्ति पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। इन स्थितियों में शरीर ठीक से जिंक अब्जॉर्शन नहीं कर पाता है। ऐसे में आपको जिंक-फोर्टिफाइड फूड्स पर फोकस करना चाहिए।