Papaya Side Effects: इन 5 तरह के लोगों को नहीं खाना चाहिए पपीता, सेहत को हो सकता है नुकसान

Who Should Not Eat Papaya: कुछ लोगों के लिए पपीते का सेवन नुकसानदायक साबित हो सकता है। जानें पपीता किसे नहीं खाना चाहिए?

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : September 25, 2023 12:54 PM IST

Papaya Side Effects In Hindi: पपीता पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी, फाइबर, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फोलेट और पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। पपीते का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह पाचन दुरुस्त करने से लेकर डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से बचाव कर सकता है। पपीते में कैलोरी की मात्रा कम होती है, इसलिए इसके सेवन से वजन नियंत्रित रहता है। लेकिन क्या जानते हैं कि पपीता खाने से शरीर को फायदा होने के साथ-साथ नुकसान भी हो सकता है। जी हां, कुछ लोगों को पपीता का सेवन नहीं चाहिए। इससे उनकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। आइए, जानते हैं किन लोगों को पपीता नहीं खाना चाहिए।

प्रेग्नेंट महिलाएं

गर्भवती महिलाओं को पपीते का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, इसमें लेटक्स होता है, जो गर्भाशय के संकुचन को ट्रिगर करता है। इसके अलावा, पपीते में मौजूद पपैन को हमारा शरीर प्रोस्टाग्लैंडीन समझने की गलती करता है। यह भ्रूण को सहारा देने वाली झिल्ली को कमजोर कर सकता है। इससे प्री-मैच्योर डिलीवरी और गर्भपात का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए गर्भावस्था में पपीता खाने से परहेज करना चाहिए।

दिल से जुड़ी समस्या होने पर

पपीते का सेवेन दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन अगर आप अनियमित हार्ट बीट की समस्या से जूझ रहे हैं, तो आपको पपीते का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, ऐसा माना जाता है कि पपीते में मौजूद पपैन दिल की धड़कन को स्लो कर देता है। इसलिए दिल से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे लोगों के लिए पपीते का सेवन नुकसानदायक साबित हो सकता है।

किडनी में पथरी

अगर आपको किडनी स्टोन की समस्या है, तो आपको पपीते का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, इसमें विटामिन-सी काफी अधिक मात्रा में होता है। जो पथरी को और बढ़ाने का काम कर सकता है। अधिक मात्रा में पपीते के सेवन से कैल्शियम ऑक्सलेट उत्पन्न हो सकता,  जिससे किडनी की पथरी का साइज बढ़ सकता है।

एलर्जी की शिकायत

अगर आपको किसी तरह की एलर्जी की शिकायत है, तो पपीते का सेवन करने से बचें। दरअसल, पपीते के अंदर चिटिनेज नामत एंजाइम होता है, जो लेटेक्स पर क्रॉस रिएक्शन कर सकता है। इसके कारण आपको सांस लेने में परेशानी, छींक, आंखों में पानी आना और खांसी जैसी समस्या हो सकती है। इसलिए अगर आपको पपीते से एलर्जी है, तो इसके सेवन से बचें।

डायबिटीज के मरीज

डायबिटीज की बीमारी में पपीते का सेवन फायदेमंद माना जाता है। लेकिन इसका ज्यादा सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल काफी हद तक कम हो सकता है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए जो लोग एंटी-डायबिटिक दवाओं का सेवन करते हैं, उन्हें अधिक मात्रा में पपीते का सेवन करने से बचना चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source