Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

ये 5 लोग भूलकर भी न खाएं बैंगन! सेहत को होगा भारी नुकसान

Baingan Khane ke nuksan: आयुर्वेद में इन 5 बीमारियों से जूझ रहे लोगों को बैंगन न खाने की सलाह दी जाती है। यदि ये लोग बैंगन का सेवन करते हैं तो इससे उनकी सेहत को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

ये 5 लोग भूलकर भी न खाएं बैंगन! सेहत को होगा भारी नुकसान
ये लोग भूलकर भी न खाएं बैंगन!

Written by intern23.seo |Published : November 14, 2023 2:53 PM IST

Brinjal Side Effects: बैंगन का भर्ता, या बैंगन की सब्जी भला किसे पसंद नहीं होती है। इसके अलावा भी बैंगन से कई तरह की स्वादिष्ट डिश तैयार की जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं जिस बैंगन को आप इतना स्वाद के साथ खाते हैं उसे कई लोगों को खाने से बिल्कुल मना किया जाता है। जी हां आयुर्वेद के मुताबिक ऐसे 5 रोगों का जिक्र मिलता है जिससे पीड़ित रोगियों को भूलकर भी बैंगन का सेवन नहीं करना चाहिए। यदि ये लोग बैंगन का सेवन करते हैं तो इससे उनकी सेहत को काफी भारी नुकसान पहुंच सकता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको ऐसे ही 5 रोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें बैंगन खाने से परहेज किया जाता है।

ये लोग न खाएं बैंगन (these people should not eat brinjal)

पथरी के मरीज (stone patients)

यदि आप स्टोन यानी पथरी के मरीज हैं तो आपको बैंगन का सेवन करने के बचना चाहिए। जिसका कारण है कि बैंगन में ऑक्सलेट नाम का तत्व पाया जाता है। जो पथरी के निर्माण में अपना काम करता है। यदि आप पथरी होने के बावजूद भी बैंगन का सेवन करते हैं तो इससे आपकी पथरी का साइज और भी ज्यादा बढ़ सकता है। ऐसे में पथरी के मरीज को चाहिए कि वह बैंगन का सेवन न करे।

खून की कमी के रोगी (Anemic patients)

यदि आप खून की कमी से परेशान हैं तो आपको बैंगन का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। बैंगन का सेवन करने से हमारे शरीर में आयरन की कमी होती है, जिस कारण से बैंगन खून की कमी के रोगियों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए। यदि आप खून की कमी होने पर भी बैंगन का सेवन करते हैं तो इससे आपकी समस्या और भी ज्यादा बढ़ सकती है।

Also Read

More News

एलर्जी के रोगी (Allergy Patients)

यदि आप शरीर में किसी तरह की एलर्जी से जूझ रहे हैं तो आपको बैंगन का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल बैंगन नाइटशेड फैमिली से संबंधित है जो हमारी एलर्जी को ट्रिगर कर सकता है। यही कारण है कि खुजली, सूजन और चकत्ते होने पर आपको बैंगन का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे आपकी एलर्जी की समस्या को और भी ज्यादा बढ़ावा मिल सकता है।

पाचन की समस्या के रोगी (patients with digestive problems)

यदि आपको पाचन संबंधी किसी तरह की समस्या है या आपका पेट अक्सर खराब रहता है तो आपको ऐसी स्थिति में भूलकर भी बैंगन का सेवन नहीं करना चाहिए। यदि आपको पेट दर्द, अपच, बदहजमी या पाचन संबंधी कोई और समस्या है तो आपको बैंगन खाने से परहेज करना चाहिए। पाचन की दिक्कत से परेशान लोगों को बैंगन का सेवन करने से दूर रहने की सलाह दी जाती है।

आंखों के रोगी (eye patients)

यदि आप आंखों से संबंधित किसी समस्या से परेशान हैं तो आप बैंगन का सेवन करने से जरूर बचें। यदि आपकी आंखों में जलन और सूजन की समस्या है तो आपको बैंगन का सेवन नहीं करना चाहिए। विशेषकर बैंगन के भर्ते का सेवन आंखों की समस्या को काफी तेजी से बढ़ा सकता है, इसलिए आंखों के रोगियों को बैंगन का सेवन न करने की सलाह दी जाती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer- यह लेख आपके सामान्य जानकारी के लिए है। इसका उद्देश्य आपको किसी तरह की सलाह देना नहीं है। किसी भी चिकित्सकीय सहायता के लिए आप बिना देर किए तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

About the Author

... Read More