... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Published : October 14, 2018 6:41 PM IST
बादाम किन लोगों को नहीं खाना चाहिए ? © Shutterstock
बेहतर स्वास्थ्य और दिमाग को तेज रखने के लिए बादाम का सेवन फायदेमंद होता है। बादाम मेें प्रोटिन, फैट, विटामिन और मिनरल्स पर्याप्त मात्रा मेें पाये जाते हैं। शररी के विकास और मजबूती के लिए बादाम बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं बादाम खाने से परेशानी में भी पड़ सकते हैं कुछ लोग ? जी कुछ लोगों के लिए बादाम का सेवन परेशानी का सबब बन सकता है। जो लोग इसके बारे में नहीं जानते हैं वो अक्सर परेशान रहते हैं और लोगों को पता ही नहीं चलता है कि परेशानी का कारण क्या है ? हम यहां उन लोगों के बारे में बता रहे हैं जिनको बदाम का सेवन नहीं करना चाहिए।
ब्लड प्रेशर
जो लोगो ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान हों उनको बदाम का सेवन करने से बचना चाहिए। इसका मुख्य कारण यह होता है कि दवाइयों के साथ बादाम का सेवन नुकसानदायक हो सकता है। अगर आप भी ब्लड प्रेशर के मरीज है तो तत्काल बादाम का सेवन बंद कर देना चाहिए।
पथरी
किडनी या गॉल ब्लैडर में पथरी की समस्या जिनको होती है उनको भी बादाम का सेवन करने से बचना चाहिए। बादाम में पाया जाने वाला ऑक्सलेट साइड इफेक्ट्स का कारण बन सकता है।
पाचनतंत्र की परेशानी
जो लोग अक्सर पाचन की समस्या को लेकर परेशान रहते हैं उनको भी बादाम का सेव करने से बचना चाहिए। क्योंकि बादाम में पाये जाने वाले प्रोटीन और विटामिन को पाचन करने में और भी परेशानी बढ़ सकती है। बादाम में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है जिससे एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
ये भी पढ़ेंः आयुर्वेद में बादाम भिगोने के बाद छीलकर खाने को क्यों कहा जाता है ?
मोटापा
अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान और बादाम आपकी डाइट में शामिल है तो इसका सेवन न करें। दरअसल, बादाम में कैलोरी और वसा अधिक होती है। ऐसे में बादाम का अधिक सेवन करने से मोटापा बढ़ता चला जाता हैं।
एंटीबायोटिक मेडिसन
बदलती जीवनशैली में कोई न कोई हेल्थ प्रॉबल्म हमेशा घेरे रहती है और दवाइयां है कि पीछा छोड़ने का नाम ही नहीं लेती। अगर आप भी किसी स्वास्थ्य संबंधी प्रॉबल्म के चलते एंटीबायोटिक मेडिसन खा रहे है तो बादाम का सेवन न करें।