
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : September 15, 2023 4:00 PM IST
Urad Dal Side Effects : उड़द दाल प्रोटीन का काफी अच्छा स्त्रोत होता है। इसके सेवन से स्वास्थ्य को कई तरह के फायदे हो सकते हैं। मुख्य रूप से जिन लोगों के शरीर में प्रोटीन की कमी होती है, उनके लिए उड़द की दाल बेस्ट मानी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उड़द दाल स्वास्थ्य के लिए जितनी फायदेमंद होती है, कुछ लोगों के लिए यह उतनी ही अधिक नुकसानदायक भी साबित हो सकती है। इसलिए उड़द दाल का सेवन थोड़ा सोच-समझकर करना चाहिए। इस लेख में हम आपको उड़द दाल किन लोगों को नहीं खाना चाहिए, इस बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए जानते हैं उड़द की दाल किन लोगों को नहीं (urad dal khane ke nuksan) खाना चाहिए ?
अगर आपको गठिया की समस्या है, तो इस स्थिति में उड़द की दाल का सेवन करना आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद नहीं माना जाता है। दरअसल, उड़द की दाल आपके शरीर में यूरिक एसिड को बड़ा सकता है. जिसकी वजह से अर्थराइटिस की परेशानी बढ़ सकती है। इसके कारण काफी दर्द और सूजन की परेशानी हो सकती है। इसलिए कोशिश करें कि अगर आपको अर्थराइटिस की समस्या है, तो उड़द की दाल का सेवन न करें।
यूरिक एसिड से जूझ रहे व्यक्तियों को भी उड़द की दाल का सेवन नहीं करना चाहिए। इसमें प्यूरीन की मात्रा अधिक होती है, जो आपके ब्लड में यूरिक एसिड के स्तर को बढ़ाने का कारण बन सकती है। इसलिए अगर आप पहले से ही यूरिक एसिड की समस्या से जूझ रहे हैं, तो उड़द की दाल का सेवन न करें।
गैस, अपच, सीने में जलन जैसी स्थितियों में उड़द की दाल का सेवन न करें। यह आपकी परेशानी को बढ़ा सकता है। दरअसल, उड़द की सेवन करने से गैस काफी ज्यादा बनने लगती है, इससे पाचन तंत्र कमजोर होने लगता है। इसलिए उड़द की दाल का सेवन करने से परहेज करें।
किडनी स्टोनन की परेशानी से जूझ रहे मरीजों को उड़द की दाल का सेवन करने से बचना चाहिए। यह किडनी स्टोन के लक्षणों को काफी ज्यादा बढ़ा सकता है। इसलिए इस स्थिति में उड़द की दाल का सेवन न करें।
उड़द की दाल स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा हेल्दी होती है। लेकिन कुछ लोगों को इससे काफी ज्यादा परेशानी हो सकती है। इसलिए इसका सेवन न करें। साथ ही अगर आप अपने डाइट को लेकर किसी तरह से बदलाव करने का सोच रहे हैं, तो इस स्थिति में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद जरूर लें।