Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
आमतौर पर मूली का सेवन सर्दियों में ज्यादा किया जाता है, क्योंकि मूली की तासीर (Mooli Ki Taseer) गर्म होती है। लेकिन खास बात यह है कि रात के समय मूली का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि रात में मूली की तासीर गर्म से बदलकर ठंडी हो जाती है। जिसके कारण सर्दी-खांसी के होने की संभावना रहती है। मूली को आमतौर पर सलाद के रूप में खाया जाता है, लेकिन कुछ लोग इसकी अलग अलग रेसिपी भी बनाकर खाते हैं। सर्दियों में मूली के पराठे लोग काफी चाव से खाते हैं। इसके अलावा मूली का अचार भी अधिकांश लोग पसंद करते हैं। मूली खाना कितना भी फायदेमंद क्यों न हो, लेकिन मूली के कई नुकसान (Mooli Ke Nuksan) भी हैं। आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि किन लोगों को मूली नहीं खाना चाहिए और मूली के नुकसान (Radish Side Effects) क्या हैं?
आमतौर पर मूली खाना सुरक्षित माना जाता है। लेकिन अधिक मात्रा में मूली का सेवन आपको असहज महसूस करवा सकता है। कुछ लोगों के पेट में गैस डाइजेस्टिव ट्रैक्ट में जलन और कुछ लोगों को मूली से एलर्जी हो सकती है।
अधिक मात्रा में मूली का सेवन आपके ब्लड शुगर लेवल को कम कर सकता है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो ब्लड शुगर को चेक करें और उसके बाद ही डिसाइड करें कि आपको मूली खाना चाहिए या नहीं।
अगर आपकी पित्त में पथरी है तो आपको मूली का सेवन सावधानी से करना चाहिए क्योंकि मूली पित्त के प्रवाह को बढ़ाती हैं इससे आपके दर्द का खतरा बढ़ जाता है।
अगर आपने सर्जरी करवानी है तो कम से कम 15 दिन पहले से ही मूली का सेवन करना बंद कर देना चाहिए। क्योंकि सर्जरी के दौरान और बाद में मूली ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में हस्तक्षेप कर सकती है।