
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 29, 2024 10:05 AM IST
Brown Sugar Vs White Sugar: शक्कर या चीनी को मोटापे और डायबिटीज जैसी बीमारियों के साथ जोड़कर देखा जाता है। इसीलिए, जैसे ही लोग हेल्दी इटिंग (Healthy Eating) की योजना बनाते हैं वैसे ही शक्कर खाना बंद कर देते हैं। हालांकि, जिन लोगों को चीनी वाली चाय-कॉफी (Tea coffee) पीने की आदत होती है उनके लिए अचानक से पूरी तरह से शक्कर छोड़ पाना आसान नहीं होता। ऐसे में उन लोगों को रिफाइंड शुगर (Refined Sugar) की जगह ब्राउन शुगर (Brown sugar as replacement of white sugar) का सेवन करने की सलाह भी दी जाती है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार किसी भी तरह की शक्कर का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए। हालांकि, रिफाइंड शक्कर की तुलना में गुड़ (Refined sugar vs Jaggery) और ब्राउन शुगर का सेवन कुछ लोगों के लिए बेहतर माना जाता है। आइए जानें सफेद शक्कर की बजाय ब्राउन शुगर का सेवन कितना सेफ या हेल्दी है? (Is replacing white sugar with brown sugar is healthy)
शरीर के लिए एक सीमित मात्रा में शक्कर का सेवन भी जरूरी माना जाता है। लेकिन, अगर आप बहुत अधिक मात्रा में शक्कर का सेवन करते हैं तो इससे आपकी हेल्थ (Health effects of consuming white sugar) बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। शक्कर एक प्रकार का कार्बोहाइड्रेट (Sugar is a carb) है जो फलों और अनाजों में भी पाया जाता है। इससे शरीर को शक्ति मिलती है। वहीं, जब शक्कर को रिफाइंड किया जाता है तो इसमें से पोषक तत्व कम हो जाते हैं। इससे रिफाइंड शुगरया सफेद शक्कर में अनहेल्दी कैलोरी की मात्रा बढ़ जाती है।
वहीं ब्राउन शुगर या नेचुरल शुगर वाली चीजों में पायी जानी वाली मिठास उतनी नुकसानदायक नहीं मानी जाती जितना कि सफेद शक्कर से नुकसान होने का डर होता है।
हालांकि, दोनों तरह की शक्कर में कैलोरी होती है और अगर आप कसरत नहीं करते हैं या बहुत अधिक सुस्त रहते हैं तो आपके लिए किसी भी तरह की चीनी का सेवन नुकसानदायक साबित हो सकता है। इससे मोटापा बढ़ सकता है। चीनी से मिलने वाली कैलोरी धीरे-धीरे शरीर में फैट के तौर पर जमा होने लगता है और इससे शरीर का वजन बढ़ने लगता है।
ब्राउन शुगर या नेचुरल शुगर की तुलना में धीमी गति से पचती है। इसीलिए, जब आप ब्राउन शुगर का सेवन करते हैं तो इससे आपके शरीर पर धीरे-धीरे प्रभाव दिखायी देता है। वहीं, जब आप सफेद शक्कर का सेवन करते हैं तो यह तुरंत डाइजेस्ट हो जाता है। इससे ब्लड में शुगर का लेवल भी बढ़नेलगता है।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।