व्हाइट या ब्राउन ब्रेडः दोनों में से कौन ज्यादा हेल्दी, ब्राउन ब्रेड खरीदते वक्त ऐसे जांचे कि आपकी ब्रेड कहीं नकली तो नहीं

यूं तो बाजार में कई तरह की ब्रेड उपलब्ध हैं और इन सभी में से सफेद ब्रेड बरसों से यूज होती आ रही है। साथ ही इसका प्रयोग सबसे अधिक होता आ रहा है। लेकिन मौजूदा वक्त में दुनिया भर में लोग ब्राउन ब्रेड के स्वास्थ्य लाभ का हवाला देते हुए, अपनी पसंद को बदल रहे हैं और व्हाइट ब्रेड के बजाए ब्राउन ब्रेड का विकल्प चुन रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ब्राउन राइस, ब्राउन शुगर को सफेद विकल्पों की तुलना में अधिक स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : October 16, 2020 11:02 AM IST

आप सुबह उठकर नाश्ते में क्या खाना पसंद करते हैं मक्खन ब्रेड, अंडा ब्रेड, टोस्ट या फिर सैंडविच? क्या आपने कभी गौर किया है इन सब चीजों में एक चीज कॉमन किया है? अगर आप अभी भी ये नहीं समझ पा रहे हैं कि इन चीजों में क्या एक कॉमन चीज है तो वह है ब्रेड। ब्रेड सुबह के नाश्ते में खाई जाने वाली एक सामान्य चीज है। यह न केवल आपके पेट को फुल रखने में मदद करती है बल्कि कई व्यंजनों में मिलकर स्वाद को भी बढ़ाने का काम करती है। आप इसे किसी भी रूप में खा सकते हैं फिर चाहे वे टोस्ट बनाना हो और इस पर थोड़ा मक्खन लगाना या फिर आप सैंडविच भी बनाकर खा सकते हैं। ब्रेड आपके दिन को शुरू करने और एनर्जी के लिए आवश्यक है, खासकर जब आप जल्दी में होते हैं।

यूं तो बाजार में कई तरह की ब्रेड उपलब्ध हैं और इन सभी में से सफेद ब्रेड बरसों से यूज होती आ रही है। साथ ही इसका प्रयोग सबसे अधिक होता आ रहा है। लेकिन मौजूदा वक्त में दुनिया भर में लोग ब्राउन ब्रेड के स्वास्थ्य लाभ का हवाला देते हुए, अपनी पसंद को बदल रहे हैं और व्हाइट ब्रेड के बजाए ब्राउन ब्रेड का विकल्प चुन रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ब्राउन राइस, ब्राउन शुगर को सफेद विकल्पों की तुलना में अधिक स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है। हालांकि ये चीज कई लोगों को आश्चर्यचकित करती है, जो वास्तव में दोनों के बीच एक हेल्दी विकल्प है।

ब्राउन ब्रेड के पोषक मूल्य

ब्राउन ब्रेड को साबुत गेहूं का उपयोग कर बनाया जाता है। इसका भूरा रंग गेहूं के बाहरी आवरण के बरकरार रहने के कारण आता है, जो कि सफेद ब्रेड की तुलना में ब्राउन ब्रेड को अधिक पौष्टिक और फाइबर से भरपूर बनाता है। ब्राउन ब्रेड में विटामिन बी -6 और ई, मैग्नीशियम, फोलिक एसिड, जिंक, कॉपर और मैंगनीज की मात्रा अधिक होती है। जबकि सफेद ब्रेड को बनाने के लिए आटे को और अधिक सफेद दिखाने के लिए बेंजोयल पेरोक्साइड, क्लोरीन डाइऑक्साइड और पोटेशियम ब्रोमेट जैसे रसायनों का उपयोग कर गेहूं के आटे को ब्लीच किया जाता है। इतना ही नहीं मैदा के ऊपर रिफाइंड स्टार्च को भी मिलाया जाता है। हालांकि इन रसायनों का उपयोग कम मात्रा में किया जाता है और ये स्वास्थ्य के लिए खतरनाक नहीं होते हैं। व्हाइट ब्रेड में फाइबर और अन्य पोषक तत्व कम होते हैं लेकिन ब्राउन ब्रेड की तुलना में अधिक कैल्शियम होता है।

कैलोरी काउंट

व्हाइट ब्रेड में ब्राउन ब्रेड की तुलना में अधिक कैलोरी होती है। लेकिन कैलोरी की गिनती में कोई खासा अंतर नहीं है। व्हाइट ब्रेड के एक स्लाइस में 77 कैलोरी होती है, जबकि ब्राउन ब्रेड के एक स्लाइस में 75 कैलोरी होती है। इसके अलावा व्हाइट ब्रेड की तुलना में ब्राउन ब्रेड में ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है।

दोनों में कौन ज्यादा हेल्दी

अगर बात करें कैलोरी के लिहाज से दोनों प्रकार की ब्रेड के बीच कोई बहुत ज्यादा अंतर नहीं है। लेकिन जब बात पोषक तत्वों की आती है, तो ब्राउन ब्रेड निश्चित रूप से व्हाइट ब्रेड की तुलना में अधिक पोषक तत्व होते हैं। लेकिन बाजार में उपलब्ध सभी ब्राउन ब्रेड हेल्दी नहीं हैं। बहुत से ब्रेड निर्माता कई बार व्हाइट ब्रेड में रंग डालते हैं ताकि यह ब्राउन रंग की दिखाई दे। यहां तक कि मल्टीग्रेन ब्रेड जिसे आप हेल्दी मानते हुए सुबह के नाश्ते में खाते हैं वे भी बिल्कुल हेल्दी नहीं है।

अगर आप ब्राउन ब्रेड खाना पसंद करते हैं तो लेबल पर लिखी सामग्री की सूची में केरेमल शब्द देखें। यह इस बात की ओर संकेत करता है कि ब्रेड में रंग डाला गया है। अगर इस सूची में 'गेहूं' शब्द का उल्लेख है, तो इसका मतलब है कि इसमें गेहूं अनाज के रोगाणु और चोकर भी शामिल हैं।