घंटों भीतर डायबिटीज को बढ़ा देती हैं किचन में रखी ये 4 सफेद चीजें, हेल्दी समझ कर खाते हैं तो हो जाएं सावधान

Foods to Avoid in Diabetes: हमारे किचन में रखी कुछ चीजें भी ऐसी हैं, जो दिखने में हेल्दी होती हैं लेकिन उनका ज्यादा मात्रा मे सेवन करना ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है। इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ सफेद खाने-पीने की चीजों के बारे में बताएंगे।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : November 27, 2025 6:43 PM IST

White Foods that Increase Diabetes: हाई ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए बहुत सी छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना जरूरी है। कुछ लोग अक्सर शिकायत करते हैं कि समय पर दवाएं लेने के बावजूद भी कई बार डायबिटीज कंट्रोल नहीं हो पाता है। लेकिन ज्यादातर मामलों में इसके पीछे भी कई बार हमारी ही गलती होती है। डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए सही डाइट का होना सबसे ज्यादा जरूरी है और अगर आप सही डाइट नहीं ले पा रहे हैं, तो दवाएं लेने के बावजूद भी ब्लड शुगर कंट्रोल नहीं हो पाता है। हम अक्सर सोचते हैं कि घर का खाना डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद रहता है, लेकिन घर पर भी बहुत से ऐसे फूड्स हैं जो दिखने में हेल्दी होते हैं लेकिन डायबिटीज कंट्रोल नहीं होने देते हैं। इस लेख में जानें डायबिटीज के मरीजों को कौन से घरेलू फूड्स का सेवन नहीं किया जाना चाहिए।

सफेद चावल

चावल को सदियों से भारत में एक हेल्दी डाइट का हिस्सा माना गया है और इसे खूब खाया जाता है। डायबिटीज के मरीज जिन्हें इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है वे भी चावल खाते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि चावल में शुगर नहीं होता है क्योंकि चावल स्वाद में फीके होते हैं और नमकीन चीजों के साथ ही खाए जाते हैं। लेकिन वास्तव में चावल हाई कार्ब डाइट का हिस्सा होते हैं, जो ब्लड शुगर बढ़ा सकते हैं। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को ज्यादा मात्रा में चावल का सेवन नहीं किया जाना चाहिए। अगर डायबिटीज के मरीजों को चावल खाने का मन है, तो इस बारे में डॉक्टर व डाईटीशियन से सलाह जरूर लें।

सफेद ब्रेड

आजकल भारतीय रसोई में भी सफेद ब्रेड का इस्तेमाल खूब किया जाने लगा है। लेकिन सफेद ब्रेड मैदा से बने होते हैं और डायबिटीज के मरीजों के लिए यह एक अच्छा विकल्प नहीं माना जाएगा। सफेद ब्रेड का सेवन करने से डायबिटीज कंट्रोल नहीं हो पाता है। अगर डायबिटीज के मरीज को किसी को ब्रेड खाने का मन है, तो वह साबुत अनाज से बने ब्राउन ब्रेड का सेवन कर सकते हैं।

पास्ता

ज्यादातर लोगों को यह लगता है कि पास्ता का सेवन करना डायबिटीज के मरीजों के लिए हानिकारक नहीं है, क्योंकि वह स्वाद में मीठा नहीं होता है और न ही उसमें घी या तेल का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन पास्ता भी मैदा से बना होता है और यह भी हेल्दी दिखने वाला ऐसा ही एक व्हाइट फूड है, जिसका सेवन करना ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है। हालांकि, अगर मरीज का पास्ता खाने का मन है, तो उसे थोड़ी बहुत मात्रा में खाया जा सकता है, लेकिन इससे पहले डॉक्टर व डाईटीशियन से सलाह ले लेनी चाहिए।

सफेद सॉस और मेयोनीज

घर पर बना कोई भी फूड जिसमें व्हाइट सॉस या मेयोनीज का इस्तेमाल किया जाता है, तो उसे हेल्दी नहीं माना जाएगा। मेयोनीज में ज्यादा मात्रा में फैट व कैलोरी होती है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए अच्छा विकल्प नहीं है। उसी तरह से व्हाइट सॉस भी नुकसान हाई फैट व हाई कैलोरी कंटेंट है जो डायबिटीज बढ़ाने का कारण बना सकता है। हालांकि, थोड़ा बहुत मात्रा में मेयोनीज व व्हाइट सॉस का सेवन किया जा सकता है। लेकिन ज्यादा मात्रा में सेवन करना डायबिटीज के मरीजों के लिए हानिकारक हो सकता है।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source