दोगुनी रफ्तार से मोटापा बढ़ा रहे हैं ये सफेद फूड्स, आपको बना रहे हाई कोलेस्ट्रॉल और हार्ट अटैक का शिकार

Obesity causing foods: कुछ प्रकार के सफेद फूड्स जो दिखने में इतने अनहेल्दी नहीं लगते हैं, लेकिन आपके शरीर के वजन को तेजी से बढ़ाने का काम करते हैं। चलिए जानते हैं इन फूड्स के बारे में।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : October 21, 2023 10:51 AM IST

Foods that cause weight gain: मोटापा हमारे स्वास्थ्य का सबसे बड़ा दुश्मन है, जो कई जानलेवा बीमारियां भी पैदा कर देता है। सिर्फ मोटापा आने के डर से ही तमाम हेल्थ शारीरिक रूप से एक्टिव रहने और डाइट में सुधार करने की सलाह देते हैं। लेकिन फिर भी हम डाइट से जुड़ी कई गलतियां कर देते हैं, जिस कारण से शरीर का मोटापा तेजी से बढ़ने लगता है और हम कई बीमारियों से ग्रस्त हो जाते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बताने वाले हैं, जो आपके शरीर का वजन बढ़ाने का सबसे बड़ा कारण मानी जाती है। दरअसल हमारे द्वारा खाए जाने वाले कुछ सफेद रंग के ऐसे फूड्स हैं, जो मोटापा आपके शरीर में मोटापे को दोगुनी रफ्तार से बढ़ा रहे हैं और आपको हाई कोलेस्ट्रॉल व हार्ट अटैक जैसी बीमारियों का शिकार बना रहे हैं।

1. सफेद चावल (white rice and obesity)

जब भी हेल्दी खाना खाने की बात आती है, तो सफेद चावल की जगह ब्राउन चावल खाने की सलाह दी जाती है। ब्राउन राइस के अंदर ही व्हाइट राइस निकलता है। हालांकि, ऐसा नहीं है कि सफेद चावल मोटापा बढ़ाता है, लेकिन जिन लोगों का वजन पहले से ही बढ़ा हुआ है और वे उसे कम करना चाहते हैं, उनके लिए सफेद चावल का सेवन करना सही नहीं माना जाता है।

2. चीनी (White sugar and obesity)

व्हाइट शुगर यानी चीनी का सेवन करना सीधे आपके शरीर के वजन को प्रभावित करता है और इसलिए आपको चीनी का सेवन कम से कम करने की सलाह दी जाती है। हालांकि, नेचुरल तरीके से मीठी चीजें जैसे फल व जूस आदि का सेवन किया जा सकता है, लेकिन जिनमें बाद में चीनी मिक्स की गई है, उनका सेवन करना तेजी से शरीर के वजन को बढ़ा सकता है।

3. सफेद ब्रेड (White bread and obesity)

बहुत ही कम लोग जानते हैं कि सफेद ब्रेड भी तेजी से शरीर के वजन को बढ़ाने का काम करता है। भारत में भी बड़ी संख्या में लोग सुबह के समय यानी ब्रेकफास्ट में सफेद ब्रेड लेते हैं और इस कारण से भी ओबेसिटी रेट बढ़ता जा रहा है। साथ ही साथ सफेद ब्रेड का सेवन हाई कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज जैसी बीमारियां भी पैदा करता है।

4. मैदा (Maida and obesity)

बाहर तैयार किए गए ज्यादातर फूड्स को मैदे से ही तैयार किया जाता है, जो हेल्थ के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। मैदे को कई बार रिफाइंड फ्लोर के रूप में भी जाना जाता है, न सिर्फ शरीर के वजन को बढ़ाने का काम करता है बल्कि साथ ही साथ हार्ट अटैक, हाई कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ा देता है।

5. डेयरी प्रोडक्ट्स (Dairy products and obesity)

यह बात सच है कि डेयरी प्रोडक्ट्स एक हेल्दी डाइट का हिस्सा है और यहां तक कि वेट लॉस डाइट में भी इन फूड्स को शामिल किया जाता है। लेकिन जरूरत से ज्यादा इनका सेवन करना भी शरीर का वजन बढ़ा सकता है।

वहीं डेयरी प्रोडक्ट्स फुल फैट और लो फैट दो प्रकार में आते हैं। फुल फैट वाले डेयरी प्रोड्क्ट्स वजन बढ़ा सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source