Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
रंग-बिरंगे फल और सब्जियों को खाने से सेहत अच्छी बनी रहती है, पर क्या आप ये जानते हैं कि कुछ सफेद रंग के खाद्य पदार्थ जैसे पनीर या टोफू, मशरूम आदि खाना भी काफी हेल्दी होता है? जिस तरह से रंग-बिरंगे फूड्स, फल, सब्जियों में कई तरह के पोषक पदार्थ मौजूद होते हैं, उसी तरह इन सफेद चीजों में भी कई तरह के न्यूट्रिएंट्स और प्रोटीन मौजूद होते हैं। टोफू, मशरूम, शलजम, लहसुन आदि में कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन जैसे पोषक पदार्थ होते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं। ये सभी सफेद फूड्स रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करते हैं। जानें, कौन से सफेद रंग के खाद्य पदार्थों को खानपान में शामिल करना हेल्दी साबित हो सकता है।
लहसुन कितना हेल्दी होता है, यह सभी जानते हैं। शायद इसी वजह से कहा जाता है कि एक लहसुन की कली को सुबह खाली पेट जरूर खाना चाहिए। इसमें एलिसिन नामक मौजूद कंपाउंड एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंड गुणों से भरपूर होता है। इसके अलावा लहसुन में कई तरह के विटामिंस जैसे विटामिन बी1, बी6, सी और मैगनीज, कैल्शियम, सेलेनियम भी होते हैं। लहसुन में इतने सारे मौजूद गुण कैंसर से बचाने के लिए काफी हैं। इसे कच्चा खाने से आप पेट, आंत और एनल कैंसर से काफी हद तक बचे रह सकते हैं। इसके नियमित सेवन से शरीर ताकतवर बनता है और त्वचा पर ग्लो आती है। यह शरीर के इम्यून सिस्टम को भी बूस्ट करता है। कच्चा खाएं या सब्जी में डालकर पकाएं, हर तरह से लहसुन लाभ देगा।
टोफू सोया मिल्क से बना होता है। पनीर की तरह ही दिखता है टोफू। टोफू सेहत के लिए काफी स्वास्थ्यवर्धक होता है। हर किसी को इसका सेवन जरूर करना चाहिए। इससे शरीर में कैल्शियम तथा विटामिन की कमी नहीं होती है। यह शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। हड्डियों को मजबूत बनाता है।
लहसुन वाला दूध पिएं और शीघ्रपतन से जल्द पाएं छुटकारा, जानें इसके अन्य लाभ
मशरूम में मिनरल्स, विटामिन बी, डी, पोटैशियम, कॉपर, आयरन, सेलेनियम आदि होता है। मशरूम खाने से सेहत को कई तरह से लाभ पहुंचता है। इसके जरिए शरीर को फाइबर और कैल्शियम प्राप्त होता है, जिससे आप पेट से संबंधित समस्या जैसे कब्ज से बचे रहते हैं। विटामिन डी होने के कारण हड्डियों को मजबूती मिलती है।
शलजम में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, मिनरल, फाइबर अधिक मात्रा में होता है। विटामिन सी होने के कारण यह शरीर के लिए शक्तिशाली घुलनशील एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। इम्यूनिटी को बढ़ाता है। हानिकारक फ्री-रेडिकल्स और सूजन होने से बचाता है।
सुबह में एक कटोरी ओट्स खाने से आप सारा दिन ऊर्जा से भरपूर रहते हैं। ओट्स में खास तरह का फाइबर बीटा ग्लूटेन होता है, जो ब्लड कोलेस्ट्रॉल लेवल को सही रखता है। एंटीऑक्सीडेंट और नेंथ्रामाइड्स एलडीएल कोलेस्ट्रॉल से फ्री-रेडिकल्स की सुरक्षा करता है। साथ ही इसमें पोटैशियम, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, मैग्नीशिमय और कैल्शियम भी होता है, जो नर्वस सिस्टम को सुचारू रूप से काम करने के लिए जरूरी होता है।