प्रेगनेंसी में डायट का ध्यान रखना काफी अहम हो जाता है। गर्भवती मां और उसके पेट में पल रहे बच्चे की सेहत पर उन चीज़ों का असर पड़ता है जो वे खाती हैं। गर्भावस्था के दौरान जहां पौष्टिक चीज़ें खाने की सलाह दी जाती है वहीं कुछ ऐसी चीज़ें भी हैं जिन्हें ज़्यादा नहीं खाना चाहिए। जी हां, इन चीज़ों की अधिक मात्रा आपके लिए हेल्दी नहीं।
नमक – मां और उसके गर्भ के बच्चे दोनों के लिए सोडियम जरूरी तो होता है लेकिन इसकी अधिक खुराक से एडीमा, प्रीक्लैप्सिआ और भ्रूण को किडनी की समस्या हो सकती है। वहीं, अगर सोडियम की जरूरत से कम मात्रा ली जाए तो शरीर में तरल तत्व की कमी हो सकती है जो कि अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है।
अपाश्चराइज़्ड दूध – गर्भावस्था में रोज एक ग्लास दूध पीने से कैल्शियम की आवश्यकता पूरी होने में मदद मिलती है। लेकिन गर्भावस्था के दौरान अपाश्चरीकृत या कच्चा दूध बिल्कुल नहीं पीना चाहिए। इस तरह के दूध में बैक्टीरिया मौजूद हो सकता है जो कि गर्भवती महिला को इंफेक्शन करा सकता है। ये बैक्टीरिया यदि गर्भनाल तक पहुंच गया तो ये बच्चे के तंत्रिका संबंधी विकास को प्रभावित कर सकता है।
चीनी – चीनी शरीर में जाकर ग्लूकोज़ में बदल जाती है जो गर्भवती महिला को ऊर्जा देता है। लेकिन आपके शरीर को कितने ग्लूकोज़ की जरूरत है, इसकी भी एक सीमा है। चीनी का अधिक सेवन करने से मां को डायबिटीज हो सकती है। ये मां से उसके गर्भ में पल रहे बच्चे को भी होने का जोखिम होता है।
मैदा – खाने की कीई चीजें मैदे की बनी होती है जैसे ब्रेड, बिस्किट, पास्टा, नान आदि। याद रखें कि इन्हें बिना सोचे समझे खाने से आपकी कैलोरी बढ़ेगी पोषण नहीं मिलेगा, जो आपको मोटापे की तरफ ले जाएगा। इसलिए ब्राउन ब्रेड जैसे अन्य स्वस्थ विकल्पों का रूख करें।
सफेद चावल – सफेद चावल में उच्च ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है जिसका मतलब है कि शरीर जल्दी इससे शुगर तैयार कर लेता है। इसकी शुगर आपका शरीर बहुत जल्दी अवशोषित कर लेता है जिससे कि ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। वैसे तो सफेद चावल कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्रोत है लेकिन उन गर्भवती महिलाओं को इससे परहेज करना चाहिए जिन्हें गर्भावस्था के दौरान होने वाली डायबिटीज है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.