दिन में थकान और चिड़चिड़ापन रहता है? डाइट में इन 5 चीजों की हो सकती है कमी

क्या आपको भी दिन में थकान और चिड़चिड़ापन महसूस होता है? अगर हां, तो यह लेख आपके लिए ही है। थकान और चिड़चिड़ापन शरीर में कुछ पोषक तत्वों की कमी के कारण भी हो सकता है।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : December 23, 2025 5:44 PM IST

जब मैं सुबह उठती हूं, तो एनर्जेटिक और अच्छा महसूस करती हूं। लेकिन, जैसे-जैसे दिन बीतता है मैं काफी थकावट और सुस्ती महसूस करने लगती है। इसकी वजह से मुझे चिड़चिड़ापन होता है और मेरा किसी भी काम में मन नहीं लग पाता है। वैसे तो ये सारी समस्याएं कई कारणों से हो सकती हैं। लेकिन, शरीर में कुछ पोषक तत्वों की कमी के कारण भी थकान और चिड़चिड़ापन हो सकता है। जी हां, आयरन और विटामिन बी12 समेत कई ऐसे पोषक तत्व हैं, जिनकी कमी के कारण शरीर में थकान और चिड़चिड़ापन हो सकता है। आइए, जानते हैं कि कौन से विटामिन्स और मिनरल्स की कमी से थकान और चिड़चिड़ापन होता है?

आयरन की कमी

शरीर के लिए आयरन बहुत जरूरी होता है। शरीर में आयरन की कमी से थकान और चिड़चिड़ापन हो सकता है। आयरन की कमी से एनीमिया हो सकता है। थकान, कमजोरी और एनर्जेटिक न रहना आयरन की कमी के लक्षण हो सकते हैं। इसलिए अगर आपको दिन थकान रहती है तो आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन जरूर करें। इससे आपको ऊर्जा मिलेगी और आप ताकतवर महसूस करेंगे। इसके लिए आप अपनी डाइट में बीन्स, दालें और पालक शामिल कर सकते हैं।

विटामिन बी12

विटामिन बी12 सेहत के लिए बहुत जरूरी होता है। यह शरीर में ऊर्जा उत्पादन और नर्वस सिस्टम के लिए जरूरी है। शरीर में विटामिन बी12 की कमी से थकान और चिड़चिड़ापन हो सकता है। अगर आपको अक्सर ही तनाव या थकान बनी रहती है, तो एक बार विटामिन बी12 की जांच जरूर करें। जब शरीर में विटामिन बी12 की कमी होती है तो शरीर ऊर्जा का उत्पादन नहीं कर पाता है और इससे थकान-कमजोरी होने लगती है। इसकी कमी को पूरा करने के लिए आप अंडे, डेयरी प्रोडक्ट्स और मछली का सेवन कर सकते हैं।

विटामिन डी

विटामिन डी हमारे संपूर्ण शरीर के लिए जरूरी होता है। यह हड्डियों और मांसपेशियों की सेहत के लिए जरूरी होता है। शरीर में विटामिन डी की कमी से आपको दिन में थकान और कमजोरी का अनुभव हो सकता है। अगर आपको ऑफिस या घर में अक्सर ही थकान और चिड़चिड़ापन बना रहता है,तो एक बार विटामिन डी की जांच करवाएं। अगर विटामिन डी की कमी होती है,तो अपनी डाइट में अंडे और डेयरी उत्पाद जरूर शामिल करें। साथ ही, रोजाना कुछ देर धूप में भी जरूर बैठें।

मैग्नीशियम

शरीर के लिए मैग्नीशियम बहुत जरूरी होत है। जब शरीर में मैग्नीशियम की कमी होती है, तो आपको थकान और कमजोरी का अनुभव हो सकता है। मैग्नीशियम की कमी होने पर शरीर के फंक्शन सही से काम नहीं करते हैं। मैग्नीशियम की कमी पूरी करने के लिए आप हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। सब्जियों, नट्स और साबुत अनाज में मैग्नीशियम अधिक मात्रा में होता है।

ओमेगा-3 फैटी एसिड

जब शरीर में ओमेगा-3 फैटी एसिड की कमी होती है, तो इससे आपको थकान और कमजोरी का अनुभव हो सकता है। इसकी कमी से आपको चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। अगर आपको थोड़ा-सा काम करने पर ही थकान और कमजोरी रहती है, तो अपनी डाइट में ओमेगा-3 फैटी एसिड जरूर शामिल करें। इससे आप स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।