Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Kis Vitamin ki Kami se Thakan Hota Hai: आप रात में पूरे दिन के कामों से थक-हार कर आराम करने के लिए सोते हैं। फिर सुबह उठते हैं तो खुद तो तरोताजा महसूस करते हैं। सुबह के काम निपटाते हैं, चाय पीते हैं, ऑफिस के लिए तैयार होते हैं और कुछ ही देर में थका हुआ महसूस करते हैं। अगर आप भी सुबह उठते ही कुछ ही घंटों में थकान महसूस करने लगते हैं, तो ये सिर्फ काम की वजह से नहीं, बल्कि शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी का संकेत हो सकता है। पूरी नींद के बाद भी दिन की शुरुआत में ही ऊर्जा की कमी रहना सामान्य नहीं है। विशेषज्ञ इसका कारण विटामिन डी, बी 12, आयरन, मैग्नीशियम या फोलेट की कमी को बताते हैं। ये पोषक तत्व शरीर को ऊर्जा देने और थकान दूर करने में मदद करते हैं। ऐसे में अगर आपके शरीर में इसका सही मात्रा नहीं रहेगी तो आप परेशानी में पड़ सकती हैं। तो आइए जानते हैं उन 5 अहम पोषक तत्वों के बारे में, जिसकी कमी से शरीर कमजोर और थका हुआ महसूस करता है।
हीमोग्लोबिन शरीर के सबसे जरूरी तत्वों में से एक है और इसे बनाने में मदद करता है आयरन और जो ऑक्सीजन को कोशिकाओं तक पहुंचाता है। इसकी कमी से शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई घट जाती है, जिस कारण आप थकान, चक्कर और सांस फूलने जैसी परेशानियों का सामना करते हैं। वहीं महिलाओं में मासिक धर्म के कारण आयरन की कमी अधिक देखने को मिलती है।
(और पढ़ें - आयरन की कमी से रोग)
अगर आपके मन में भी सवाल है कि शरीर में विटामिन की कमी से क्या होता है, तो आपके बता दें कि विटामिन बी12 भी हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है। यह नर्वस सिस्टम और ऊर्जा के उत्पादन में अहम भूमिका निभाता है। इसकी कमी से न केवल आप जल्दी थकते हैं, बल्कि एकाग्रता में कमी, याददाश्त कमजोर होना और चिड़चिड़ापन जैसी समस्याएं भी सामने आने लगती हैं। शाकाहारी लोगों में इसकी कमी अधिक पाई जाती है, क्योंकि विटामिन बी12 मांस में अधिक पाया जाता है।
धूप से मिलने वाला यह विटामिन हड्डियों की मजबूती और मांसपेशियों के सही ढंग से कार्य के लिए बेहद जरूरी तत्व है। इसकी कमी से मांसपेशियों में दर्द, कमजोरी और थकान महसूस होती है। आजकल ऑफिस या घर के अंदर ज्यादा समय बिताने वाले लोगों में यह समस्या विशेष रूप से देखी जा रही है, इसलिए जितना हो सके सुबह की धूप जरूर लें।
शरीर में ऊर्जा उत्पादन, मांसपेशियों और नर्व फंक्शन के लिए जरूरी तत्व है मैग्नीशियम। इसकी कमी से नींद में खलल, थकान, मूड स्विंग्स और सिरदर्द जैसी परेशानियां देखने को मिलती हैं। आप बादाम, पालक, कद्दू के बीज, मूंगफली, ब्राउन राइस, काजू, दालें और केले से मैग्नीशियम प्राप्त कर सकते हैं।
फोलेट शरीर की कोशिकाओं और डीएनए के निर्माण में मदद करता है। शरीर में फोलेट की कमी होने से कमजोरी, थकान और एनीमिया जैसी परेशानियां देखने को मिलती हैं। फोलेट गर्भवती महिलाओं के भ्रूण के विकास के लिए भी बेहद जरूरी है। विशेषज्ञों के अनुसार हरी पत्तेदार सब्जियों, चना, दाल, संतरा, मूंगफली, ब्रोकली, अंडे और बीन्स से फोलेट प्राप्त किया जा सकता है।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
विटामिन डी और बी12 की कमी को पूरा करने के लिए आपको अपने खानपान पर ध्यान देना चाहिए। विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने के लिए अपनी डाइट में फोर्टिफाइड अनाज, सोया दूध, और अन्य प्लांट-बेस्ड दूध, मांस मछली, अंडे, और डेयरी उत्पाद को शामिल करें। विटामिन-डी की कमी को पूरा करने के लिए वसायुक्त मछली, अंडे की जर्दी, मशरूम, और फोर्टिफाइड डेयरी उत्पाद जैसे खाद्य पदार्थों को डाइट में शामिल करें।
विटामिन-बी12 और विटामिन-डी की कमी के कारण शरीर में गंभीर दर्द हो सकता है। इसके अलावा, पोटैशियम और आयरन की कमी भी शरीर में दर्द का कारण बन सकती है।
नियमित रूप से हेल्दी डाइट न लेना, शराब व अन्य नशे करना और व्यायाम न करना पुरुषों में पोषक तत्वों की कमी का कारण बन सकता है।