
आशु कुमार दास
आशु कुमार दास एक अनुभवी हेल्थ कंटेंट स्पेशलिस्ट हैं। इन्हें हेल्थ कंटेंट राइटर के तौर पर काम करते हुए 6 ... Read More
Written By: Ashu Kumar Das | Published : November 27, 2025 7:04 AM IST
Which vitamin deficiency causes cracked heels: सर्दियों के मौसम में एड़ियों का फटना एक आम समस्या लगती है। ऐसा माना जाता है कि सर्दियों में शुष्क मौसम, सर्द हवाओं, गर्म पानी का इस्तेमाल करने की वजह से एड़ियां फटती है। अगर आप भी अब तक ऐसा सोचते हैं, तो रुक जाइए। दरअसल, फटी एड़ियों के पीछे जितनी भूमिका गर्म पानी और सर्द हवाओं की है, उतनी ही भूमिका है एक विटामिन की कमी।
दिल्ली के मॉडल टाउन स्थित यथार्थ हॉस्पिटल के सीनियर डायरेक्टर और इंटरनल मेडिसिन के हेड डॉ. संजय गुप्ता (
By Dr Sanjay Gupta ,Sr Director (Internal Medicine) Yatharth Hospital, Model Town) के अनुसार, सर्दियों में एड़ियां फटने का सबसे बड़ा कारण है विटामिन ई की कमी। विटामिन ई एक प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट है जो त्वचा को मॉइस्चराइज रखता है और नई कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है। जब शरीर में विटामिन ई की कमी होती है, तो त्वचा रूखी, पतली और कमजोर हो जाती है, जिसके कारण एड़ियां फटने लगती हैं।
विटामिन C कोलेजन बनाने के लिए जरूरी है। कोलेजन त्वचा को मजबूत और लचीला रखता है। जब इसकी कमी होती है तो त्वचा जल्दी फटने लगती है। सर्दियों में पानी कम पीने की वजह से अक्सर विटामिन सी की कमी हो जाती है। जिससे भी एड़ियां फटने लगती है।
विटामिन B3 त्वचा की नमी को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसकी कमी से त्वचा में सूखापन, क्रैकिंग और चौड़े कट आने लगते हैं। जिन लोगों की एड़ियों में गहरी दरारें हो जाती है, उसके पीछे विटामिन बी3 जिम्मेदार है।
एक्सपर्ट के अनुसार, फटी एड़ियां होने पर निम्मलिखित लक्षण नजर आते हैंः
डॉक्टर के साथ हुई बातचीत के आधार पर हम ये कह सकते हैं कि सर्दियों में एड़ियां फटना सिर्फ ठंड का परिणाम नहीं है, बल्कि विटामिन E, विटामिन C जैसे पोषक तत्व भी इसके लिए जिम्मेदार हैं। एड़ियों को फटने से बचाने के लिए इन विटामिन से भरपूर चीजों को खाने में शामिल है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।