Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

लिवर के लिए कौन सी सब्जी खानी चाहिए? जिनसे Liver Damage का खतरा होगा कम

What vegetables are good for liver repair :  लिवर शरीर के अहम अंगों में से एक है, जिसे स्वस्थ रखना और समय-समय पर डिटॉक्स करते रहना बहुत जरूरी होता है। यहां हम आपको ऐसी सब्जियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो नेचुरल डिटॉक्सिफायर मानी जाती हैं।

लिवर के लिए कौन सी सब्जी खानी चाहिए? जिनसे Liver Damage का खतरा होगा कम
Liver Problems

Written by Kishori Mishra |Published : December 25, 2025 5:45 PM IST

Liver detoxifying vegetables : लिवर हमारे शरीर के अहम अंगों में से एक होता है, जो टॉक्सिन्स को बाहर निकालने, खाना पचाने और खून को फिल्टर करने जैसे कई अनगिनत काम करता है। ऐसे में अगर लिवर संबंधी समस्या हो जाती है, तो इससे न सिर्फ खाने को पचाने व ब्लड को फिल्टर करने बल्कि कई अन्य कार्यों में भी बाधा आती है, जो आपकी ओवर-ऑल हेल्थ को प्रभावित करती है। हालांकि, अगर आप हेल्दी डाइट लें, तो लिवर को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिल सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि कुछ सब्जियां और नेचुरल फूड्स लिवर की कार्य क्षमता को बढ़ाने और हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं। यहां हम आपको ऐसी सब्जियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो लिवर को हेल्दी रखने, साफ व डिटॉक्स करने में मददगार होती हैं।

लिवर को डिटॉक्स करने वाली सब्जियां कौन-कौन सी होती हैं?

लहसुन से करें लिवर की समस्या दूर

लहसुन को एक सुपर डिटॉक्स फूड माना जाता है, यह सिर्फ लिवर ही नहीं बल्कि ओवर-ऑल हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। लहसुन में एलिसिन मौजूद होता है, जो एक ऐसा एंटीऑक्सीडेंट है जो लिवर सेल्स को डैमेज होने से बचाता है। जब लहसुन को काटकर कुछ मिनट के लिए छोड़ दिया जाता है, तो एलिसिन ज़्यादा एक्टिव हो जाता है। इसलिए अगर आप रोज सुबह 1-2 कली कच्चा लहसुन खाते हैं, तो इससे लिवर की परेशानी में काफी फायदा हो सकता है। हालांकि, लहसुन को पकाने से इसके पोषक तत्व कम हो सकते हैं।

गाजर है फायदेमंद

गाजर भी एक सुपरफूड है, जो सिर्फ आंखों के लिए ही अच्छी नहीं होती है, बल्कि यह लिवर को साफ करने में भी मदद करती है। अगर आप रोजाना गाजर का जूस या स्मूदी पीते हैं,तो इससे डिटॉक्सिफिकेशन में काफी मदद मिलती है। दरअसल, गाजर में बीटा-कैरोटीन और प्लांट फ्लेवोनोइड्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो लिवर को डैमेज होने से बचाते हैं। ये कंपाउंड एंजाइम एक्टिविटी को भी बढ़ाते हैं, जो लिवर के लिए बेहतर होते हैं।

Also Read

More News

शलजम लिवर के लिए है बेस्ट

सर्दियों के मौसम में मिलने वाली सब्जी शलजम भी हेल्थ के लिए काफी अच्छी होती है। इसमें विटामिन C की अच्छी मात्रा होती है, जो ब्लड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने और आयरन के एब्जॉर्प्शन को बेहतर बनाती है। इसके अलावा, शलजम विटामिन A और K से भी भरपूर होती है, जो हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।

हल्दी का पानी लिवर की परेशानी करे कम

हल्दी सिर्फ एक मसाला नहीं, बल्कि एक औषधि होती है। हल्दी को सबसे मज़बूतनेचुरल डिटॉक्सिफायर में से एक भी माना जाता है, जो पित्त बनाने में भी मदद करती है लिवर को गहराई से साफ करती है। अगर आप रोज हल्दी वाला पानी पीते हैं, तो इससे लिवर सेल्स को डैमेज होने के बाद भी रिकवर किया जा सकता है।

ब्रोकली लिवर को करे डिटॉक्स

ब्रोकली भी बॉडी को डिटॉक्स करने में मददगार होती है, क्योंकि इसमें एक शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट ग्लूटाथियोन होता है, जो शरीर की सफाई करने वाले एंजाइम को एक्टिव करता है। इसके अलावा, ब्रोकली में सल्फर कंपाउंड और कोलीन भी होता है, जो लिवर में फैट जमा होने से रोकता है। अगर आप इसे नियमित रूप से खाते हैं, तो आपका डिटॉक्सिफिकेशन काफी बेहतर होता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

TRENDING NOW

Highlights

  • लिवर के लिए ब्रोकली फायदेमंद होती है।
  • हल्दी का पानी लिवर के लिए अच्छा होता है।
  • गाजर से लिवर की समस्या कम की जा  सकती है।