
... Read More
Written By: Atul Modi | Updated : May 15, 2024 8:16 PM IST
Vegetables For Diabetes Control: डायबिटीज को 'साइलेंट किलर' कहा जाता है। यह गंभीर रोग कई अन्य बीमारियां का रास्ता खोल देती है। टाइप 1, टाइप 2, प्री-डायबिटीज के साथ ही गर्भावस्था में डायबिटीज होने की आशंका रहती है। हालांकि संतुलित खानपान और सही जीवनशैली से आप इस खतरनाक रोग से छुटकारा पा सकते हैं। अपने डेली डाइट में लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले खाद्य पदार्थ शामिल करना एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इसी के साथ फाइबर और प्रोटीन से भरपूर भोजन भी आपको डायबिटीज से छुटकारा दिला सकते हैं। इसलिए अपनी डेली डाइट में आप इन 4 सब्जियों को जरूर शामिल करें।
करेले का कड़वा स्वाद ज्यादातर लोगों को पसंद नहीं आता, लेकिन इसकी यही कड़वाहट गुणों से भरी है। करेले में कई एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो ब्लड शुगर को कम करते हैं। साथ ही ये ब्लड शुगर में इंसुलिन को नियंत्रित करते हैं। ऐसे में करेले की सब्जी के साथ ही आप करेले के जूस का भी नियमित सेवन करें। सुबह के समय करेले का जूस पीने के ज्यादा फायदे हैं।
ब्रोकली में उच्च मात्रा में फाइबर होता है जो रक्त प्रवाह में शुगर लेवल को अचानक बढ़ने और गिरने से रोकता है। ब्रोकली में सल्फोराफेन नामक एक यौगिक होता है जो शरीर में इंसुलिन के प्रतिरोध को कम करने में मदद करता है। इसके कारण इंसुलिन ब्लड शुगर को कोशिकाओं में अधिक प्रभावी ढंग से ले जाने में सक्षम होता है। यह कोशिकाओं को क्षतिग्रस्त होने से भी बचाता है। इस स्वादिष्ट सब्जी में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो डायबिटीज को नियंत्रित करने में मददगार होते हैं।
डायबिटीज से मुक्ति पाने में फूलगोभी आपकी बड़ी मददगार बन सकती है। इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, पोटेशियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस होता है, जो डायबिटीज को नियंत्रित करने में मददगार होता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, साथ ही इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिसके कारण यह डायबिटीज रोगियों के लिए एक अच्छा विकल्प बन जाती है। इसे खाने से रक्त शर्करा भी कम होती है।
शतावरी आजकल कई इटेलियन और कॉन्टिनेंटल डिशेज में काम ली जाती है। यह स्वाद के साथ ही सेहत से भरपूर होती हैं। इसमें कैलोरी बहुत कम और फाइबर बहुत ज्यादा होते हैं। इसमें ग्लूटाथियोन नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है। साथ ही इंसुलिन उत्पादन को बढ़ाता है।
यह बात सही है कि डायबिटीज में संतुलित आहार का सेवन करना बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। लेकिन इसी के साथ आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। जिसमें सबसे जरूरी है नियमित व्यायाम करना। पैदल चलना, तैराकी, एरोबिक्स आदि को जिंदगी का हिस्सा बना लेना चाहिए।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.