
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : February 19, 2023 11:01 AM IST
Best Vegetables for Hormone balance : आधुनिक समय में लोगों का खानपान बहुत ही खराब हो चुका है। इसकी वजह से लोगों को कई तरह की बीमारियां हो रही हैं। इन बीमारियों में शरीर में हार्मोन असंतुलित होना शामिल है। शरीर में हार्मोन असंतुलित होने की वजह से लोगों को कई तरह की बीमारियां हो रही हैं, जिसमें थायराइड, मोटापा, पीसीओडी, पीसीओएस जैसी बीमारियां शामिल हैं। हार्मोन बैलेंस करने के लिए आप अपने खानपान में कई तरह की चीजों को शामिल कर सकते हैं। इसमें कुछ हेल्दी सब्जियां शामिल हैं। जी हां, शरीर में हार्मोन बैलेंस करने में सब्जियां हेल्दी हो सकती हैं। आइए जानते हैं हार्मोन बैलेंस करने वाली मुख्य सब्जियां-
शरीर में हार्मोन बैलेंस करने के लिए आप ब्रोकली का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, ब्रोकली में सल्फोराफेन नामक पोषक तत्व होता है, जो हार्मोन बैलेंस करने में प्रभावी है। नियमित रूप से ब्रोकली के सेवन से आप कैंसर और अन्य बीमारियों का बेहतर इलाज कर सकते हैं। इतना ही नहीं, नियमित रूप से ब्रोकली का सेवन करने से यह फैटी लिवर की परेशानियों को भी दूर कर सकता है। साथ ही लिवर को डिटॉक्सिफाई कर सकता है। इसके अलावा ब्रोकली का सेवन करने से आपके शरीर को भरपूर रूप से पोटेशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम प्राप्त होता है, जो आपकी मांसपेशियों की कार्यक्षमता में सुधार ला सकता है। साथ ही इससे आपकी हड्डियों को मजबूती मिल सकती है।
हार्मोन बैलेंस करने के लिए आप पालक जैसी हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। इस तरह की सब्जियों का सेवन करने से शरीर की सूजन को कम किया जा सकता है। साथ ही यह आपके शरीर में कोर्टिसोल के स्तर को कम करते हैं, जिससे शरीर की टूट-फूट कम होती है। इसके अलावा हरी पत्तेदार सब्जियों के सेवन से शरीर को भरपूर रूप से आयरन प्राप्त होता है, जो आपके शरीर में ऊर्जा को बढ़ावा देता है।
शरीर में हार्मोन बैलेंस करने के लिए आप गाजर का सेवन कर सकते हैं। गाजर में कई तरह के पोषक तत्व जैसे- फाइबर, बीटा-कैटोटीन होता है। इसके सेवन से आपके शरीर में हाई एंडोटॉक्सिन, उच्च कोर्टिसोल और एस्ट्रोजन का स्तर कंट्रोल हो सकता है। गाजर का सेवन करने से आप अपने शरीर में एंडोटॉक्सिन को डिटॉक्स आसानी से कर सकते हैं।
शरीर में थायराइड हार्मोन को कंट्रोल करने में बैंगन काफी ज्यादा प्रभावी हो सकता है। यह आपके शरीर में थायराइड ग्रंथि से स्त्राव होने वाले हार्मोन को रेगुलेट कर सकता है, जो मेटाबॉलिज्म से जुड़ी परेशानियों को दूर कर सकता है।
हार्मोन को संतुलित करने के लिए आप अपने आहार में नींबू को शामिल कर सकते हैं। यह हार्मोन को बैलेंस करने में प्रभावी है। दरअसल, नींबू में विटामिन-सी भरपूर रूप से होता है, जो आपके शरीर में लेक्टिन जैसे हार्मोन को रेगुलेट कर सकता है। साथ ही यह इंसुलिन प्रतिरोध को बेहतर कर सकता है। अगर आप अपने शरीर में विषाक्त पदार्थ को कम करना चाहते हैं, तो नींबू का सेवन जरूर करें।
शरीर में हार्मोन कंट्रोल करने के लिए आप इन हेल्दी सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। हाला्ंकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानियां काफी ज्यादा बढ़ रही हैं तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टरी सलाह लें ताकि किसी भी तरह की परेशानियों को गंभीर होने से रोका जा सके।