
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : August 17, 2023 3:29 PM IST
हेल्दी रहने के लिए अपनी डाइट का ख्याल रखना काफी जरूरी है। अगर आप खुद को हेल्दी और फिट बनाना चाहते हैं तो आपको फल और सब्जियों को जरूर अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। अगर बात सब्जियों की आए तो हर कोई उसे केवल पका कर या उबाल कर ही खाना पसंद करता है क्योंकि हमें यह लगता है कि केवल पकी हुई सब्जियां ही हमारे स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। कच्ची सब्जियों का सेवन करना भी स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित होता है। इनमें फाइटो केमिकल्स जैसे काफी सारे तत्व होते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद हैं। आइए जानते हैं कच्ची सब्जियों का सेवन करने से मिलने वाले फायदों के बारे में।
कच्ची सब्जियों में बहुत सारे एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो पकी हुई सब्जियों में नहीं पाए जाते। यह गुण हमारे शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में सहायक हैं। एंटी ऑक्सीडेंट्स हमारी स्किन को सूर्य की किरणों से बचाने में सहायक हैं। साथ ही ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम कर सकते हैं जिससे कैंसर, डायबिटीज जैसी खतरनाक बीमारियां कम होती हैं।
कच्ची सब्जियों में फाइबर की मात्रा काफी ज्यादा होती है। रिसर्च के मुताबिक पकाई गई सब्जियों में फाइबर की मात्रा कम हो जाती है। फाइबर को हेल्दी डाइट का एक महत्त्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। फाइबर से भरपूर डाइट खाने से हृदय रोगों, स्ट्रोक, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, मोटापा और पेट से जुड़ी दिक्कतों का रिस्क काफी कम हो जाता है। इससे गैस्ट्रो इंटेस्टाइनल बीमारियां भी कम होती हैं।
कच्ची सब्जियां पौष्टिक तत्वों से भरपूर होती हैं इसलिए रोजाना इन्हें अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। ब्रोकली, हरी पत्तेदार सब्जियां, हरी फलियां, गाजर, टमाटर आदि जैसी सब्जियां पौष्टिक तत्वों से भी भरपूर होती हैं और यह कैलोरी में भी कम होती हैं। इनका प्रयोग वजन कम करने के लिए भी किया जा सकता है। रोजाना आपको तीन से पांच ऐसी कच्ची सब्जियों का सेवन जरूर करना चाहिए।
मोटापा भी काफी बीमारियों की जड़ होता है। इसलिए वजन को मेंटेन करना काफी जरूरी होता है। कच्ची सब्जियों का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है। इनमें कैलोरी की मात्रा भी काफी कम होती है और पौष्टिक तत्व ज्यादा होते हैं जिससे आपका पेट भरा हुआ महसूस होता है। आप ज्यादा ओवर ईटिंग करने से भी बच जाते हैं। यह लो कैलोरी डाइट का अच्छा स्रोत है।
कच्ची सब्जियां खाना आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल के लिए भी लाभदायक हो सकता है। रोजाना कच्ची सब्जियों का सेवन करने से शरीर के कोलेस्ट्रॉल लेवल और ट्राइग्लिसराइड लेवल में कमी देखने को मिल सकती है। यह एक शरीर के लिए स्वस्थ कोलेस्ट्रॉल होता है।
कच्ची सब्जियां ब्लड लिपिड में सुधार लाने में भी सहायक होती हैं। कच्ची सब्जियों का सेवन करने से रिसर्च में भी ब्लड लिपिड लेवल में सुधार देखा गया है।
निष्कर्ष: अगर आप ज्यादा कच्ची सब्जियों का सेवन नहीं कर सकते हैं तो आपको खीरा, टमाटर, प्याज जैसी सब्जियों को कच्चा ही खाना चाहिए। यह स्वाद भी लगती हैं और इन्हें सलाद के रूप में खाने में कोई दिक्कत भी नहीं महसूस होती।