शाकाहारी लोगों में ज्यादा होती है Vitamin B12 की कमी, पूरी करने के लिए आज ही खाएं ये 3 सीड्स

Which Seeds Are Rich In Vitamin B12: चिया सीड्स, अलसी के बीज जैसे सीड्स को डाइट में शामिल करके विटामिन बी12 की कमी को पूरा किया जा सकता है।

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Updated : February 2, 2026 7:41 PM IST

Which Seeds Are Rich In Vitamin B12: शाकाहारी लोगों में विटामिन बी12 की कमी ज्यादा देखी जाती है। डाइटिशियन सुचिता श्रीवास्तव बताती हैं कि विटामिन B12 मुख्य रूप से सूक्ष्म जीवों (Bacteria) द्वारा बनाया जाता है जो जानवरों के पाचन तंत्र में पाए जाते हैं। इसलिए, यह प्राकृतिक रूप से मांस, मछली, अंडे और डेयरी उत्पादों में ही मिलता है। यही कारण ज्यादातर शाकाहारी लोगों में विटामिन बी12 की कमी देखी जाते हैं। ऐसे में सभी शाकाहारी लोग जानना चाहते हैं कि क्या सीड्स (Seeds) खाने से विटामिन B12 की कमी पूरी हो सकती है? और अगर हां, तो उन्हें कैसे और कितनी मात्रा में खाना चाहिए?

Chia Seeds1. चिया सीड्स (Chia Seeds)- चिया सीड्स को सुपर फूड कहा जाता है। चिया सीड्स में पर्याप्त मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, आयरन, ओमेगा-3, कैल्शियम पाया जाता है। चिया सीड्स में शुद्ध रूप से विटामिन बी12 नहीं पाया जाता है, लेकिन इन बीजों को डाइट में शामिल करने से खून बनने की प्रक्रिया तेज होती है। चिया सीड्स B12 के अवशोषण में मदद करते हैं। इन्हें डाइट में शामिल करने से शरीर की कमजोरी दूर होती है।

चिया सीड्स को कैसे खाएं?

  1. 1 चम्मच चिया सीड्स लें।
  2. इसे 1 गिलास पानी में भिगो दें।
  3. इसे 30 मिनट बाद पिएं।

आप चाहें तो चिया सीड्स को ओट्स, दही और स्मूदी में मिलाकर भी पी सकते हैं।

2. अलसी के बीज (Flax Seeds)- नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन पर छपी रिसर्च बताती है कि अलसी के बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। असली के बीज खाने से विटामिन बी12 का अवशोषण बढ़ता है। एक्सपर्ट बताती हैं कि इन बीजों को डाइट में शामिल करने से नर्वस सिस्टम मजबूत बनता है। ये थकान और शरीर की कमजोरी को धीरे-धीरे कम करता है।

अलसी के बीज कैसे खाएं

  1. भुनी हुई अलसी पीसकर पाउडर बनाकर खाएं।
  2. सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ मिलाकर पिएं।
  3. सब्जी और सलाद में मिक्स करके खाएं।
  4. एक दिन में 1 से 2 चम्मच अलसी के बीज से ज्यादा न खाएं।

3. तिल के बीज (Sesame Seeds)- तिल को आयुर्वेद में अमृत माना गया है। तिल के बीजों में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम, आयरन, कॉपर, विटामिन B कॉम्प्लेक्स पाया जाता है। इन बीजों को खाने से शरीर में खून की कमी पूरी होती है। सफेद तिल के बीज नसों को पोषण देकर हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

तिल के बीज कैसे खाएं?

तिल के बीजों का सेवन आप कई प्रकार से कर सकते हैं।

  1. तिल लड्डू
  2. तिल की चटनी
  3. तिल का तेल
  4. सलाद में मिलाकर
  5. परांठे की ड्रेसिंग करके

क्या सिर्फ सीड्स से B12 की कमी पूरी हो सकती है?

नहीं, डाइटिशियन बताती हैं कि सिर्फ सीड्स से गंभीर B12 की कमी पूरी नहीं होती है। सीड्स विटामिन बी12 को सपोर्ट करते हैं, लेकिन इसका मुख्य सोर्स नहीं है। सीड्स के साथ विटामिन बी12 की पूर्ति के लिए खाने में दूध, दही, फोर्टिफाइड फूड्स और अंडे को डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं।

Highlights

  • विटामिन बी12 शरीर के लिए बहुत जरूरी है।
  • विटामिन बी12 की कमी पूरा करने के लिए चिया सीड्स खाएं
  • तिल के बीज भी विटामिन बी12 की कमी के लिए खाएं।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source