
Also Read
What is the healthiest food plate
What is the healthiest food plate : आमतौर पर लोग स्टील के बर्तनों में खाना खाते हैं। हालांकि, ट्रेंड बदलते रहते हैं और लोगों की पसंद भी बदलती रहती है। जहां कुछ लोगों के घरों में प्लास्टिक के बर्तन इस्तेमाल होते हैं, तो वहीं कुछ लोग कांच या फिर पीतल के बर्तनों का भी इस्तेमाल करते हैं। क्या आप यह जानते हैं कि आप जिस तरह के बर्तनों में खाना खाते हैं, उसका असर आपकी सेहत पर भी पड़ता है। दरअसल, जहां कुछ प्लेट खाने के लिए बिल्कुल सेफ रहती हैं, वहीं कुछ ऐसी होती हैं जो आपके शरीर को बीमार बना सकती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि किस तरह के बर्तन में खाना आपके लिए सुरक्षित हो सकता है।
जो लोग पीतल के बर्तनों में खाना खाते हैं, वह काफी फायदेमंद होता है। दरअसल, पीतल में कुछ पोषक तत्व भी होते हैं, जो गर्म खाने के साथ मिलकर शरीर में जाते हैं और इससे सेहत को कई फायदे होते हैं। हालांकि, अगर बर्तन को अच्छे से साफ न किया जाए, तो यह हरे या फिर काले पड़ने लगते हैं और ऐसे बर्तनों में गर्म खाना रखें तो इससे धातु रिएक्शन हो सकता है, जो नुकसानदायक साबित हो सकता है। ऐसे में पीतल के बर्तन तभी इस्तेमाल करें, जब उस पर टिन की कोटिंग हो।
प्लास्टिक के बर्तनों में खाना सबसे ज्यादा खतरनाक होता है। दरअसल, प्लास्टिक में कुछ खतरनाक केमिकल्स होते हैं, जो गर्म खाने के संपर्क में आने से उसमें घुल सकते हैं। ये केमिकल्स न सिर्फ पाचन को खराब करते हैं, बल्कि हार्मोनल असंतुलन और कई घातक बीमारियों का कारण भी बन सकता है।
अगर आप कांच की प्लेट में खाते हैं, तो यह काफी सेफ होता है। दरअसल, कांच में खाने से किसी तरह के केमिकल रिएक्शन का कोई खतरानहीं रहता है। इसमें गर्म खाना भी सेफ होता है, साथ ही बैक्टीरिया भी नहीं पनपते हैं। इसलिए कांच के बर्तन खाने के लिए सेफ माने जाते हैं।
आपने देखा होगा कि पुराने समय में लोग केले के पत्ते पर या फिर पेड़ के पत्तों से बनाई गई प्लेट या पत्तल में खाना खाते थे। दरअसल, पत्तल में खाना बिल्कुल सुरक्षित माना जाता है। वहीं, केले के पत्ते के बारे में तो यह कहा जाता है कि इनमें कुछ ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो गर्म खाने के साथ मिलकर खाने को और ज्यादा हेल्दी और स्वादिष्ट बना देते हैं। हालांकि, पत्तल में खाना तभी सुरक्षित होता है, जब यह बिल्कुल साफ हो। खराब पत्तल में खाना बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ा सकता है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।