
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : August 19, 2025 6:02 PM IST
Who Should Avoid Milk
Who Should Avoid Milk : हड्डियों की मजबूती से लेकर शरीर के बेहतर विकास के लिए अधिकतर डॉक्टर्स बच्चों को दूध पीने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या हर किसी के लिए दूध का सेवन करना फायदेमंद होता है? अगर इसका जबाव एक शब्द में दिया जाए, तो नहीं होगा। कुछ लोगों के लिए दूध का सेवन करना या फिर दूध का अधिक सेवन करना उनके स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डाल सकता है। इससे उनके शरीर को फायदे के बजाय कई तरह की परेशानी हो सकती है। इस लेख में हम आपको विस्तार से बताएंगे कि किन लोगों के लिए दूध का सेवन सही नहीं होता है और उससे क्या परेशानी हो (Kise Dudh Nahi Peena Chahiye) सकती है।
लैक्टोज इंटॉलरेंस एक पाचन से जुड़ी परेशानी है, जिसमें व्यक्ति के शरीर में लैक्टेज नामक एंजाइम की कमी हो जाती है। इसके बिना शरीर लैक्टोज को पचा नहीं पाता, जो दूध में पाया जाने वाला शुगर इंग्रीडिएंट है। ऐसे में अगर आपको लैक्टोज इंटॉलरेंस हैं, तो ऐसी स्थिति में दूध न पिएं। अगर आप दूध पीते हैं, तो अपच, गैस, पेट में दर्द जैसी कई तरह की पाचन से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं।
अगर आपका वजन काफी बढ़ रहा है, तो दूध पीने से परहेज करें। खासतौर पर तब, जब आप अपने आहार में कैलोरी इनटेक सीमित करना चाहते हैं, तो अन्य आहार के साथ दूध को जोड़ने से बचें। इससे कैलोरी काफी अधिक हो सकती है, जिससे आपके शरीर का वजन काफी बढ़ सकता है।
कुछ लोगों को दूध पीने से दांतों में दर्द की समस्या हो सकती है। दरअसल, दूध में शुगर मौजूद होता है, जिससे दांत दर्द की परेशानी हो सकती है। ऐसे में अगर आप दांतों की सड़न, दर्द जैसी दिक्कतों से जूझ रहे हैं, तो दूध के सेवन से बचें।
एक्ने या फिर पिंपल्स की परेशानी होने पर दूध का सेवन न करें। दरअसल, कुछ लोगों को दूध पीने से मुंहासों की परेशानी हो सकती है या बढ़ सकती है। दरअसल, दूध हमारे शरीर में कुछ हार्मोन को ट्रिगर करता है, जिससे मुंहासे होने का खतरा रहता है।
अगर आपको पहले से ही डायरिया या पेट में दर्द की शिकायत है, तो दूध का सेवन न करें। इसमें कुछ ऐसे यौगिक होते हैं, जिससे पाचन तंत्र प्रभावित होता है। इससे डायरिया और पेट में दर्द की परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए कोशिश करें कि इस स्थिति में दूध न पिएं।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।