
विद्या शर्मा
विद्या शर्मा को डिजिटल मीडिया में लगभग 3 साल का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता ... Read More
Written By: Vidya Sharma | Updated : October 10, 2025 10:20 AM IST
How To Eat Pumpkin Seeds: अन्य बीजों की तरह कद्दू के छोटे-छोटे बीज भी हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इनमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन,हेल्दी फैट, फाइबर और मैग्नीशियम, जिंक, फॉस्फोरस और आयरन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इतने सारे फायदों से भरपूर इन बीजों को कोई रोस्ट करके खाता है तो कोई भिगोकर, लेकिन इन दोनों में कौन सा तरीका सबसे ज्यादा फायदेमंद है?
हम में से ऐसे कई लोग होंगे, जिन्होंने हाल में ही पंपकिन सीड्स खाना शुरू किया होगा, लेकिन अगर आपको कंफ्यूजन है कि उन्हें कैसे खाना है तो फिक्र न करें। आज हम आपको इस लेख में कद्दू के बीजों को सही तरीके से अपनी डाइट में शामिल करने और खाने का सही तरीका बताने वाले हैं। आइए बिना देर किए हम विस्तार से इस विषय पर जानते हैं।
आपको बता दें कि जब हम पंपकिन सीड्स खाने के कई फायदे हैं। अगर आप इनको भिगोकर खाते हैं तो उनमें फाइटिक एसिड की मात्रा कम हो जाती है। फाइटिक एसिड एक नेचुरल कम्पाउंड है जो कभी-कभी शरीर को मिनरल्स को अवशोषित करने में मुश्किल पैदा कर सकता है। अगर आप इन्हें रातभर या फिर 6 से 12 घंटे के लिए ठंडे पानी में भिगोकर रखते हैं तो यह नरम हो जाते हैं, जो बूढ़े लोगों के लिए खाने की प्रक्रिया को आसान बनाता है।
आप भीगे हुए कद्दू के बीजों को चटनी, पेस्ट, स्मूदी या ब्रेड स्प्रेड के रूप में आसानी से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। साबुत बीजों की तुलना में यह आपको पचाने में ज्यादा आसान लग सकते हैं। साथ ही इनमें मौजूद विटामिन ई और जिंक शरीर के डिफेंस सिस्टम को मजबूत बनाने का काम करता है। इसी के साथ अन्य पोषक तत्व मिलकर हमारे शरीर व स्किन को हेल्दी बनाने के लिए भी फायदेमंद होते हैं।
अगर आपको कुछ न कुछ चबाने की आदत है तो रोस्ट किए हुए कद्दू के बीज खाना आपके लिए अच्छा विकल्प है। साथ ही सीड्स को रोस्ट करने से उनमें क्रिस्पीनेस आती है, टेस्ट बढ़ता है और उनकी सेल्फ लाइफ भी बढ़ती है। इसकी के साथ हल्का भुनने से कद्दू के बीजों में मौजूद प्रोटीन, फाइबर व हेल्दी फैट की मात्रा बनी रहती है, जिन्हें आप नाश्ते या अपने खाली समय में खा सकते हैं। ऐसे में रोस्ट सीड्स खाने के कई फायदे हैं।
कई लोग पंपकिन सीड्स को हद से ज्यादा भूनकर जला देते हैं तो कुछ उन्हें पूरी तरह से नहीं भून पाते हैं। इसलिए आपको पता होना चाहिए कि कद्दू के बीजों को भूनने के लिए उन्हें मध्यम आंच पर रोस्ट करना होता है और बार-बार हिलाना व पलटना पड़ता है। लगभग 5-7 मिनट तक अच्छे से रोस्ट करने पर जब खुशबू आ जाए तो गैस बंद कर दें और चाव के साथ खा लें। अगर आप इन्हें ज्यादा गर्म कर देते हैं तो पोषक तत्वों के नष्ट होने की सम्भावना बढ़ जाती है।
आप किस तरह खाना चाहते हैं यह तो आपको पता होगा, हमने तो आपको भीगे और रोस्ट किए हुए, दोनों ही तरीकों से कद्दू के बीजों को खाना का तरीका बता दिया है। एक ओर जहां भीगे हुए बीजों को पचाना आसान होता है तो वहीं भुने हुए बीजों में स्वाद और कुरकुरापन मिलता है, जो स्वाद और खाने की लालसा को बढ़ाता है। आप कद्दू के बीज कैसे खाना पसंद करते हैं? हमें जरूर बताएं।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
इसके नियमित सेवन से कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर दोनों नियंत्रित रहते हैं, जिससे हृदय संबंधी समस्याओं का खतरा कम हो जाता है।
एक दिन में 1 से 2 बड़े चम्मच (लगभग 20-30 ग्राम) कद्दू के बीज खाना पर्याप्त होता है।
पंपकिन सीड्स खाने से दिल, डिफेंस सिस्टम, डाइजेशन, स्किन व बाल हेल्दी रहते हैं।
हां, चिया सीड्स वजन कम करने में सहायक हो सकते हैं। आप चिया सीड्स स्मूदी पी सकते हैं।