Peach Vs Plum: आड़ू और प्‍लम में से कौन है ज्‍यादा हेल्‍दी? जानिए फायदे और दोनों की न्यूट्रिशन वेल्‍यू

Which Is More Healthy Between Peaches And Plums: क्‍या आप जानते हैं प्‍लम और आड़ू में से कौन ज्‍यादा फायदेमंद है? नहीं! तो आइए जानते हैं प्‍लम और आड़ू के फायदे और इनकी न्‍यूट्रीशन वेल्‍यू-

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Published : July 7, 2021 2:31 PM IST

कई लोग बरसात के मौसमी फल जैसे कि आड़ू, प्‍लम और चेरीज में कन्‍फ्यूज हो जाते हैं। उन्‍हें लगता है कि ये सब एक ही हैं। जबकि हर फल एक दूसरे से काफी अलग है सबसे अपने फायदे-नुकसान हैं। अगर आड़ू (Peach) की बात करें तो ये स्‍वादिष्‍ट होने के साथ ही कई गंभीर बीमारियों जैसे कि कैंसर से भी बचाता है। आड़ू में नमात्र शुगर होता है जो डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत अच्‍छा होता है। वहीं, प्‍लम स्‍वाद में मीठा और खट्टा होता है। प्‍लम के बाहर आपको सफेद रंग की परत दिख जाएगी लेकिन पूरी से सुरक्षित होती है। लेकिन हां, खाने से पहले इन्‍हें धोना चाहिए। ये फल आपको मार्किट में सालभर नहीं मिलेंगे। इन्‍हीं पैदावार मुख्‍य रूप से जम्‍मू कश्‍मीर, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में होती है। जो अप्रैल से जून तक मिलता है। लेकिन हां इन फलों का ड्राई रूप आपको सालभर मिल सकता है। लेकिन क्‍या आप जानते हैं प्‍लम और आड़ू में से कौन ज्‍यादा फायदेमंद है? (Which Is More Healthy Between Peaches And Plums In Hindi) नहीं! तो आइए जानते हैं प्‍लम और आड़ू के फायदे और इनकी न्‍यूट्रीशन वेल्‍यू-

Fruits for Diabetics Diet

आड़ू के फायदे (Health Benefits of Peach)

  • आड़ू में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी होता है जो इम्‍युनिटी को बूस्‍ट करता है। इसके अलावा आड़ू में एंटीऑक्‍सीडेंट होते हैं जो बॉडी से टॉक्सिंस को बाहर निकालते हैं। आड़ू के सेवन से बॉडी की सूजन और दर्द भी कम होता है।
  • आड़ू में सॉल्युबल और इनसॉल्युबल दोनों तरह का फाइबर होता है। एक कप कटे हुए आड़ू को खाने से आपको दिनभर में जितने फाइबर की जरूरत होती है उसका 10% तक मिल जाता है।
  • कुछ ही फल होते हैं जिनमें ऑरेंज-रेड पिग्‍मेनटेशन होता है और जो बीटा कैरोटिनॉयड से भी लैस होते हैं। यह वही पदार्थ है जो गाजर में पाया जाता है और यह आपकी आंखों के लिए बहुत फायदेमंद है। यह ग्लूकोमा, मोतियाबिंद और रतौंधी जैसे विभिन्न नेत्र रोगके जोखिम को भी कम करता है।

plums-pg

प्‍लम के फायदे (Health Benefits of Plum)

  • प्‍लम में भी विटामिन सी होता है जो इम्‍युन सिस्‍टम को बेहतर करता है। प्‍लम में मौजूद एंटीऑक्‍सीडेंट न सिर्फ आपको कई बीमारियों से बचाते हैं बल्कि एंटी एजिंग से भी दूर रखते हैं।
  • प्‍लम की प्रॉपर्टीज जामुन और अंगुर से काफी मिलती है। प्‍लम का सेवन डायबिटीज कंट्रोल रखता है।
  • डाइजेस्टिव प्रॉब्‍लम जैसे कि अपच, कब्‍ज, ब्‍लोटिंग और पेट में दर्द जैसी समस्‍याओं को दूर करने में भी प्‍लम फायदेमंद है।

1 सिंगल प्लम की न्यूट्रिशन वेल्‍यू (A Single Plum Nutritional Value)

कॉर्बोहाइड्रेट: 7.54g

फाइबर: 0.9g

प्रोटीन: 0.46g

आयरन: 0.11mg

पोटेशियम: 103.62mg

मैग्नीशियम: 4.62mg

मैगनीज: 0.034 mg

फास्‍फोरस: 10.56mg

कॉपर: 0.038mg

जिंक: 0.07mg

नियासिन: 0.275mg

पैंटोथेनिक एसिड: 0.089mg

रिबोफ्लेविन: 0.017mg

थियामिन: 0.018mg

विटामिन ए: 227.70IU

विटामिन सी: 6.3mg

विटामिनB6: 0.019mg

विटामिन ई: 0.17mg

विटामिन के: 4.2mcg

1 सिंगल की आड़ू न्यूट्रिशन वेल्‍यू (A Single Peach Nutritional Value)

कैलोरी: 58

प्रोटीन: 1gm

फैट: 1 ग्राम से कम

कॉर्बोहाइड्रेट: 14gm

फाइबर: 2gm

कोलेस्‍ट्रॉल और सोडियम: 0gm

शुगर: 14.10g

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source